फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai Pune Thane Nagpur Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: दो अलग-अलग हादसों में नदीं में डूबे सात लोग; रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई अमरावती एक्सप्रेस

Fri, 14 Mar 2025 06:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 06:37 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Pune Thane Nagpur Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

पुणे जिले में शुक्रवार शाम को इंद्रायणी नदी में तीन लोग डूब गए। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि यह घटना पिंपरी चिंचवड के दिल्ली रोड इलाके में किन्हाई गांव के पास हुई। उन्होंने कहा कि चिखली के तीन निवासी नदी में उतरे और गहराई का गलत अनुमान लगाने के कारण डूब गए। बचाव संगठन वन्यजीव रक्षक मावल संस्था के स्वयंसेवकों ने कुछ घंटों बाद शव बरामद किए। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


होली के बाद नदी में नहाने गए, पानी के तेज बहाव में बह गए चार किशोर
ठाणे जिले के बदलापुर इलाके में शुक्रवार दोपहर होली खेलने के बाद उल्हास नदी में नहाने गए चार किशोर पानी के तेज बहाव में बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई।  एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ये किशोर 15-16 वर्ष की उम्र के थे और 10वीं कक्षा के छात्र थे। होली का जश्न मनाने के बाद वे नदी में गए। उस समय पानी का स्तर सामान्य था, लेकिन अचानक पानी का स्तर बढ़ने के कारण वे बह गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान आर्यन मेदार (15 वर्षीय), ओम सिंह तोमर (15 वर्षीय), सिद्धार्थ सिंह (16 वर्षीय), और आर्यन सिंह (16 वर्षीय) के रूप में की है। ये सभी चमतौली के पोद्दार गृह कॉम्प्लेक्स के निवासी थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया, चारों शव बरामद कर लिए गए हैं और पोस्टमार्टम के लिए बदलापुर ग्रामीण अस्पताल भेजे गए हैं। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। हादसे ने इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है और परिवार व स्थानीय लोग गहरे दुख में हैं। 

ट्रक से टकराई मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस ट्रेन
महाराष्ट्र के भुसावल डिवीजन में बोडवाड रेलवे स्टेशन पर एक हादसा हुआ। यहां मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक चालक रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद उसे पार करने की कोशिश कर रहा था। इस हादसे में ट्रक चालक या ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद रेलवे ने 8:50 बजे यातायात बहाल कर दिया और ट्रेन की आवाजाही सामान्य हो गई।

सेंट्रल रेलवे सीपीआरओ ने दी जानकारी
मामले में सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वप्निल नीला ने कहा कि आज सुबह भुसावल डिवीजन के बोदवड स्टेशन पर एक हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अमरावती जा रही ट्रेन संख्या 12111 के साथ ट्रक टकरा गया। ट्रक ने बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार किया था, जिससे यह घटना हुई। हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। इस घटना की वजह से ट्रेन यातायात में रुकावट आई, लेकिन अब सब कुछ सामान्य हो गया है और ट्रेनें चल रही हैं। यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ था।

संतोष भोसले को उत्तर प्रदेश से बीड लाया गया
महाराष्ट्र के भाजपा विधायक सुरेश धास के करीबी सहयोगी सतीश भोसले उर्फ खोक्या को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर शुक्रवार सुबह बीड लाया गया। बीड पुलिस की टीम ने भोसले को छत्रपति संभाजीनगर हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश से पकड़ा और फिर सड़क मार्ग से बीड लाया। अधिकारियों के अनुसार, भोसले को मेडिकल जांच के बाद शिरूर अदालत में पेश किया जाएगा।

भोसले के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित तीन आपराधिक मामलों में जांच की जा रही है। इसके अलावा, गुरुवार को उनके शिरूर स्थित घर को भी ध्वस्त कर दिया गया, जो वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। भोसले के खिलाफ वन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

पालघर में लावारिस सूटकेस में महिला का कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक महिला का कटा हुआ सिर सूटकेस में मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बता दें कि गुरुवार शाम को विरार इलाके में पीरकुंडा दरगाह के पास की गई। कुछ स्थानीय बच्चों को एक लावारिस सूटकेस मिला और उन्होंने उत्सुकता से उसे खोला। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मांडवी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच जारी है।

मुंबई में दिल्ली के कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसा 18.5 लाख ऐंठे, महिला गिरफ्तार
महाराष्ट्र में दिल्ली के एक बुजुर्ग कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 18.5 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने पिछले शुक्रवार को मुंबई के मालवणी थाने में 50 वर्षीय महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। एक अधिकारी ने बताया कि 74 वर्षीय पीड़ित मेडिकल डिस्पोजेबल्स का कारोबार करने वाली एक फर्म का प्रबंध निदेशक है। 2015 में उसकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद वह कारोबार के सिलसिले में मुंबई आ गया। यहां मई 2023 में वह एक महिला के संपर्क में आया। उसने खुद को गायिका बताया और बाद में दोनों के बीच संबंध बन गए।

 

भाजपा विधायक धास के सहयोगी का अवैध घर ध्वस्त
महाराष्ट्र के वन विभाग ने बृहस्पतिवार को सतीश भोसले का बीड जिले में स्थित घर ध्वस्त कर दिया। खोक्या के नाम से जाने जाने वाले भोसले भाजपा विधायक सुरेश धास का करीबी सहयोगी माने जाते हैं। उन पर हत्या के प्रयास सहित तीन आपराधिक मामले और वन अधिनियम के तहत एक मामला चल रहा है। उन्हें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि भोसले ने बीड जिले के शिरुर कासर इलाके में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से एक बड़ा घर बनाया था। इसके बाद, वन विभाग की टीम वहां गई और दो मशीनों की मदद से घर को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

 

आरोपी सतीश भोसले को यूपी से गिरफ्तार कर महाराष्ट्र लाया गया, पुलिस हिरासत में भेजा गया
महाराष्ट्र के भाजपा विधायक सुरेश धास के करीबी सहयोगी सतीश भोसले उर्फ खोक्या को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर शुक्रवार सुबह बीड़ लाया गया। अधिकारियों के अनुसार, भोसले को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।  

बीड़ पुलिस की एक टीम ने भोसले को उत्तर प्रदेश में अपनी हिरासत में लिया और सुबह छत्रपति संभाजीनगर हवाई अड्डे पर उतरी। इसके बाद भोसले को सड़क मार्ग से बीड ले जाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि भोसले का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उसे शिरूर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बीड़ पुलिस ने भोसले के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए हैं, जिनमें हत्या के प्रयास का मामला भी शामिल है। इसके अलावा, भोसले पर वन अधिनियम के तहत भी एक मामला दर्ज है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed