फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi

Maharashtra: केंद्र से ₹4819 करोड़ की दोहरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी; CSMT पुनर्निमाण के लिए 1800 करोड़

Fri, 11 Apr 2025 10:15 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 11 Apr 2025 10:15 AM IST
विज्ञापन
maharashtra updates mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में गोंदिया-बल्हारशाह रेलवे लाइन के दोहरीकरण की परियोजना को मंजूरी देने की घोषणा की। यह रेल लाइन 240 किलोमीटर लंबी है। इसके निर्माण पर 4,819 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह परियोजना उत्तरी और दक्षिणी भारत के बीच यात्री और माल ढुलाई संपर्क बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रेल मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन और समर्पित माल ढुलाई गलियारे सहित 1.73 लाख करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं मिली हैं। उन्होंने बताया कि अकेले चालू वित्त वर्ष में, राज्य को 23,000 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए गए हैं। रेल मंत्री ने बताया कि स्वीकृत परियोजना में मौजूदा 240 किलोमीटर ट्रैक का दोहरीकरण किया जाएगा। इसके अलावा, 29 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण, 36 प्रमुख पुलों, 338 छोटे पुलों और 67 रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


1,800 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा सीएसएमटी का पुनर्निर्माण
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) स्टेशन के पुनर्विकास पर 1,800 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है और यह कार्य बेहद तेज गति से चल रहा है। वैष्णव ने दावा किया कि ब्रिटिश-युग का यह स्टेशन लंदन के किंग्स क्रॉस स्टेशन से भी बेहतर दिखेगा। योजना के तहत स्टेशनों को वेटिंग लाउंज, फूड कोर्ट, स्वच्छ शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर और डिजिटल सुविधाओं जैसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। महाराष्ट्र में सीएसएमटी के अलावा दादर (सेंट्रल और वेस्टर्न), अंधेरी (मुंबई), पुणे, नासिक रोड, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर जैसे प्रमुख स्टेशन भी इस योजना में शामिल हैं।
विज्ञापन


छत्रपति संभाजीनगर के होटल में लगी आग, बुझाई गई; कोई हताहत नहीं
पुराने मुंबई-छत्रपति संभाजीनगर राजमार्ग पर स्थित एक होटल में गुरुवार रात आग लग गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होटल में आग रात 8:15 बजे लगी थी। यह होटल कथित तौर पर शिवसेना विधायक प्रदीप जायसवाल का है।  अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे में दिव्यांग महिला यात्री का यौन उत्पीड़न करने पर ऑटो चालक गिरफ्तार
ठाणे जिले के डोंबिवली में एक ऑटोरिक्शा चालक द्वारा दिव्यांग महिला यात्री का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। फिलहाल इस आरोप में ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है।
तिलकनगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना 7 अप्रैल को हुई थी। जब 30 वर्षीय पीड़िता सोनारपाड़ा में अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए ऑटोरिक्शा में बैठी थी। कुछ दब जाकर आरोपी ऑटो चालक ने रास्ता बदलकर मुंब्रा में एक सुनसान जगह पर जाकर महिला का यौन उत्पीड़न किया। बाद में महिला द्वारा अपने परिजनों को सूचित करने के बाद, बुधवार को उसकी मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। 

वरिष्ठ निरीक्षक विजय कदम ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और वाहन का विवरण प्राप्त करने के बाद फैजल खान को दिवा से गिरफ्तार किया गया। खान के वकील अनिरुद्ध कुलकर्णी ने कहा कि उनका मुवक्किल निर्दोष है। कदम ने बताया कि कल्याण जिला एवं सत्र न्यायालय ने खान को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

शिवसेना यूबीटी विधायक सुनील राउत के खिलाफ मामला दर्ज
शिवसेना यूबीटी के विधायक सुनील राउत और पूर्व कॉरपोरेटर रश्मि पाहुदकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुंबई के विख्रोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा विख्रोली इलाके में बिना पुलिस की मंजूरी के विरोध प्रदर्शन करने के लिए दर्ज किया गया है। 

आदित्य ठाकरे बोले- तहव्वुर राणा को मिले फांसी
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को फांसी दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राणा को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा राणा को वहीं फांसी दी जाए, जहां 26/11 हुआ था। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी दलों की राय एक जैसी है। 
 

एक्स ने पत्रकार से मुंबई में राम नवमी जूलूस के वीडियो हटाने को कहा
मुंबई पुलिस के अनुरोध पर एक्स ने एक पत्रकार से राम नवमी जूलूस से संबंधित वीडियो हटाने को कहा है। हालांकि पत्रकार ने ऐसा करने से मना कर दिया। पत्रकार का कहना है कि वह केवल 'घृणा का दस्तावेजीकरण' कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र पत्रकार कुणाल पुरोहित ने एक्स पर मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर राम नवमी जुलूस का वीडियो अपलोड किया था, जिसमें कुछ प्रतिभागियों को मुगल सम्राट औरंगजेब के खिलाफ नारे लगाते हुए अपशब्द कहते हुए सुना जा सकता था। पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुरोहित ने अपनी पोस्ट में नारों को मुसलमानों के खिलाफ क्रूर हिंसा की धमकी देने वाले गीत करार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed