फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra updates mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi

Maharashtra: महाराष्ट्र कांग्रेस की मांग, पूर्णकालिक मंत्री को गृह विभाग सौंपे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Mon, 31 Mar 2025 09:22 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra updates mumbai pune thane education politics crime and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के ठाणे से एक लोन विवाद की खबर सामने आ रही है। जहां एक मोबाइल फोन रिपेयर शॉप के मालिक का कथित तौर पर अपहरण किया गया और लोन विवाद को लेकर उसे बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित ने आरोपियों में से एक से पैसे उधार लिए थे, लेकिन वह नियमित रूप से किश्तें चुकाने में असमर्थ था। पुलिस के मुताबिक, 28 मार्च को पांच लोग पीड़ित को उसके घर के पास से अगवा कर ले गए और उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर भोईवाड़ा स्थित लोन देने वाले के दफ्तर ले गए। वहां, आरोपियों ने पीड़ित को हॉकी स्टिक, बेल्ट और अन्य वस्तुओं से चार घंटे तक पीटा और फिर उसे छोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर, 29 मार्च को आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। बाद में इस मामले की जांच खड़कपाड़ा पुलिस को सौंप दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

कल्याण रेलवे स्टेशन पर पानी की सप्लाई रुकी 
कल्याण रेलवे स्टेशन की जलापूर्ति शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों द्वारा 4.41 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान न किए जाने के कारण एक दिन के लिए रोक दी गई। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने पहले नगर निगम द्वारा भेजे गए पूर्व सूचना के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया, जिसके बाद कल्याण स्टेशन की जलापूर्ति काट दी गई। बता दें कि रविवार को रेलवे अधिकारियों ने 1.17 करोड़ रुपये के मौजूदा बिल का भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू की, जिसके बाद जलापूर्ति बहाल कर दी गई। नगर निगम के आयुक्त डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए।

नगर निगम आयुक्त ने दी जानकारी
वहीं मामले में नगर निगम के सहायक आयुक्त सचिन तमखेड़े ने कहा कि बकाया राशि को लेकर अगले सप्ताह रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इस बीच, नगर निगम वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए संपत्ति कर और जल शुल्क वसूलने के लिए अभियान चला रहा है, जिसकी समय सीमा 31 मार्च, 2025 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे औरंगजेब की मजार की तस्वीर पर विवादास्पद टिप्पणी करने वाले व्यक्ति गिरफ्तार
ठाणे पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर में मुगल बादशाह औरंगजेब की मजार के पास खुद की एक कथित तस्वीर के साथ तनाव बढ़ाने वाली टिप्पणी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे में हुई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक शिक्षक ने इस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिक्षक ने बताया कि आरोपी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर औरंगजेब की मजार के पास खड़े होने की अपनी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें कुछ विवादास्पद टिप्पणियां लिखी हुई थीं।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 196(1) और 299 के तहत आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इन धाराओं के तहत किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने या समाज में दुश्मनी बढ़ाने के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

भाजपा विधायक का दावा वमि कराड पर जेल में हमला किया गया; जेल ने किया दावा खारिज
महाराष्ट्र के भाजपा विधायक सुरेश धास ने सोमवार को दावा किया कि सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में बीड जिला जेल में बंद वाल्मिक कराड पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने हमला किया, हालांकि जेल के एक शीर्ष अधिकारी ने इस दावे का खंडन किया। कुछ घंटों बाद, अधिकारियों ने चार कैदियों को बीड जेल से छत्रपति संभाजीनगर के हरसूल सुविधा में स्थानांतरित कर दिया। उनमें से एक ने दावा किया कि कराड के निर्देश पर उनकी पिटाई की गई।

इससे पहले दिन में, सुरेश धास ने कहा कि वाल्मिक कराड और सह-आरोपी सुदर्शन घुले पर कथित हमला जेल प्रशासन द्वारा कैदियों को उनके परिवार के सदस्यों से बात करने के लिए आवंटित कमरे से फोन कॉल करने को लेकर हुए विवाद के कारण हुआ था। उन्होंने शिकायतों"का हवाला देते हुए कहा कि उर्" (जाहिर तौर पर कराड का जिक्र करते हुए) के पास जेल में "विशेष फोन" और विशेष भोजन तक पहुंच है और मांग की कि बीड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जेल का दौरा करें।

फडणवीस को गृह विभाग पूर्णकालिक मंत्री को सौंपना चाहिए: कांग्रेस
कांग्रेस ने सोमवार को बीड जेल में कथित गैंगवार को लेकर भाजपा नीत महायुति सरकार पर निशाना साधा और मांग की कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने अधीन गृह विभाग को किसी पूर्णकालिक गृह मंत्री को सौंप दें। जेल में कैदियों के बीच हाथापाई की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण जेल भी अब सुरक्षित नहीं रह गई हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, 'बीड की सड़कों पर गैंगवार जेल तक पहुंच गई है। पुलिस और गृह विभाग क्या कर रहे हैं? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग का प्रभार किसी और को सौंप देना चाहिए और पूर्णकालिक गृह मंत्री नियुक्त करना चाहिए।' इससे पहले दिन में भाजपा विधायक सुरेश धास ने दावा किया कि सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में बीड जिला जेल में बंद वाल्मिक कराड पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed