फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra Updates Mumbai Pune Raigarh Nagpur Palghar Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: ठाणे सेंट्रल जेल में कैदी के जूते से मिला फोन; अवैध रूप से रह रहीं बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2025 11:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:36 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Pune Raigarh Nagpur Palghar Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के ठाणे सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी के पास से मोबाइल फोन मिला। कैदी ने फोन को अपने जूते में छिपा रखा था। 

विज्ञापन


थाणे नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला पिछले सप्ताह 30 दिसंबर को तब प्रकाश में आया, जब जेल का एक सिपाही नए जेल खंड के बैरक नंबर तीन का निरीक्षण कर रहा था, जहां करीब 200 कैदी बंद हैं। उन्हें 38 वर्षीय कैदी हेमंत पारसमल सेठिया का एक जूता फर्श पर पड़ा मिला, जबकि दूसरा गायब था। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के बाद बैरक में कुछ दूरी पर दूसरा जूता पड़ा मिला, लेकिन वह असामान्य रूप से भारी था।
विज्ञापन


जांच करने पर सिपाही को जूते के अंदर एक मोबाइल फोन मिला, जिसकी स्क्रीन टूटी हुई थी। उन्होंने बताया कि फोन पर कुछ निशान थे, जिससे पता चलता है कि यह कैदी का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि कैदी के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि वह बैरक में मोबाइल फोन कैसे लेकर आया। उन्होंने बताया कि कश्मीरी पुलिस में दर्ज एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने के बाद आरोपी 30 सितंबर, 2023 से जेल में बंद था।

ठाणे में अवैध रूप से रह रहीं तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अवैध रूप से रह रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि शहर की पुलिस ने मंगलवार को वर्तक नगर के एक इलाके में छापेमारी की और पाया कि तीन महिलाएं वहां एक कमरे में रह रही थीं।

वर्तक नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि होटल में वेटर का काम करने वाली ये महिलाएं भारत में प्रवेश करने और यहां रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके बाद 22 से 45 वर्ष की आयु के तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

मुंबई में ट्रेन के गेट पर खड़े व्यक्ति का सिर खंभे से टकराया, मौत
मुंबई के वाडाला स्टेशन के पास बुधवार रात चलती लोकल ट्रेन के गेट पर खड़े 24 वर्षीय व्यक्ति का सिर खंभे से टकराने पर मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहन घोलप के रूप में हुई है, जो अपने चेंबूर लौट रहा था। वह हार्बर लाइन पर कॉटन ग्रीन स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था और अपने भाई की शादी में शामिल होने के बाद कोल्हापुर से लौट रहा था। सरकारी रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घोलप अपने दोस्त के साथ ट्रेन के फुटबोर्ड पर खड़ा था। वडाला पुल पार करते समय उसका सिर एक खंभे से टकरा गया। इसके बाद वह ट्रैक के किनारे गिर गया। यात्रियों और उसके दोस्त ने तुरंत इमरजेंसी चेन खींची। मौके पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने पाया कि घोलप के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

नशा तस्करी में गिरफ्तार आठ पाकिस्तानियों को बीस साल कैद
नशा तस्करी में गिरफ्तार आठ पाकिस्तानियों को महाराष्ट्र की एक विशेष अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई। दो-दो लाख रुपये का जुमार्ना भी लगाया है। दोषियों के पास से 2015 में लगभग 7 करोड़ रुपये की 200 किलोग्राम से अधिक की हेरोइन जब्त की गई थी। एनडीपीएस अधिनियम मामलों के विशेष न्यायाधीश शशिकांत बांगर ने आठों आरोपियों को मादक पदार्थ विरोधी कानून के तहत दोषी पाया।

भारतीय तटरक्षक बल ने इन पाकिस्तानियों को नशा की तस्करी करते एक नाव से पकड़ा था। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, नाव में मौजूद 11 ड्रमों में भूरे रंग के पाउडर के 20 प्लास्टिक पाउच थे। इन पाउचों की जांच में यह पाउडर हेरोइन निकला। आरोपियों के पास तीन सैटेलाइट फोन, जीपीएस नेविगेशन चार्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए। तटरक्षक बल ने सभी को दक्षिण मुंबई में येलो गेट पुलिस के हवाले कर दिया था। विशेष लोक अभियोजक सुमेश पुंजवानी ने आरोपियों के लिए अधिकतम सजा की मांग की थी। वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने अदालत से नरम रुख अपनाने की अपील की थी, लेकिन अदालत ने नरमी बरतने से इन्कार कर दिया और आठों आरोपियों को अधिकतम सजा सुनाई।

महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे 16 बांग्लादेशी गिरफ्तार
महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई, ठाणे और राज्य के तीन अन्य जिलों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के 16 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनवाए थे। एक अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने स्थानीय पुलिस की मदद से पिछले चार दिनों में मुंबई, नासिक, नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर से बांग्लादेश के 16 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में 15 पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिन्होंने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड भी बनवाए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत पांच मामले दर्ज किए हैं। नारपोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले में एक गुप्त सूचना के आधार पर एक गोदाम पर छापा मारा और वहां बांग्लादेश के कई लोगों को काम करते हुए पाया।

रायगढ़ में महिला-बेटे के शव फ्लैट में मिले
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कामोठे में बुधवार को 70 वर्षीय महिला और उसके 45 साल के बेटे का शव उनके फ्लैट में मिला। जब पुलिस ने शव बरामद किए, तब घर में एलपीजी गैस भरी हुई थी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गीता भूषण जग्गी और जितेंद्र के रूप में हुई है। नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब 4 बजे पीड़ितों के रिश्तेदार उनसे मिलने आए, लेकिन घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए। उन्होंने देखा कि गैस सप्लाई पाइप का नॉब खुला हुआ था, जिससे गैस पूरे फ्लैट में भर गई थी। दमकलकर्मियों ने नॉब बंद किया और फिर पीड़ितों को बेसुध पाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों के शरीर पर चोट के निशान थे। शवों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed