फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai Pune Nasik Thane Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: राज्य के कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री पार; मुंबई में किराएदार का परिसर बेचा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2025 01:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Pune Nasik Thane Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बुधवार को सबसे अधिक गर्म सोलापुर जिले का जेउर रहा। जहां भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। आईएमडी ने बताया कि कोल्हापुर में 35.1, पुणे में 35.8, सतारा में 35.3, सांगली में 36.6, नासिक में 34.3 और परभणी में 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मुंबई में कोलाबा वेधशाला ने 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जबकि सांताक्रूज में 34.1 और ठाणे में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मुंबई में किराएदार के परिसर को बेचने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने एक 72 वर्षीय व्यक्ति को दक्षिण मुंबई में एक पुरानी इमारत में अपने किराएदारों के कमरे अवैध रूप से बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शिखरचंद हनुमंतराज जैन है, जो ऋषि एंटरप्राइजेज में भागीदार है। संपत्ति की कीमत लगभग 2.80 करोड़ रुपये थी। पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपियों में प्रेमलता शिखरचंद जैन, नरेंद्र कुमार हनुमंतराज संघवी और हस्तीमल कटारिया शामिल हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया जाना बाकी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत ने किराएदार कमलादेवी गुप्ता (86) और नवलकिशोर गुप्ता (67) को संपत्ति खाली करने का आदेश दिया था। शिखरचंद ने गुप्ता परिवार को आश्वासन दिया था कि वह इमारत का पुनर्निर्माण करेगा और उन्हें वापस सौंप देगा, लेकिन उसने संपत्ति किसी और को बेच दी। नवंबर 2021 में संपत्ति का कब्जा शिखरचंद जैन, प्रेमलता जैन और दो एनओसी धारकों को सौंप दिया गया। सभी चारों पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगाए गए हैं, साथ ही महाराष्ट्र किराया नियंत्रण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

नागपुर में गाय के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 25 वर्षीय व्यक्ति को गाय के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शिकायतकर्ता ने मंगलवार को गाय के साथ अश्लील हरकत करते देखा था। उसने गाय पर पत्थर भी फेंके थे। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा शोर मचाने पर लोग मौके पर एकत्र हो गए और उस व्यक्ति की पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एईडी आज से, भविष्य की आर्थिक चुनौतियों पर होगी बात
एशिया आर्थिक वार्ता (एईडी) का नौवां संस्करण 20 से 22 फरवरी तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बुधवार को कहा कि इस वर्ष के संवाद का विषय ‘विखंडन के युग में आर्थिक लचीलापन और पुनरुत्थान’ है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), स्वचालन (ऑटोमेशन) और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर केंद्रित होगा।

विज्ञापन

टेरर फंडिंग में दाऊद के साथी परवेज की आरोपमुक्त वाली अर्जी खारिज
टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद दाऊद इब्राहिम गैंग के सदस्य परवेज वैद को मुंबई की विशेष अदालत ने राहत देने से इन्कार कर दिया। परवेज ने अपनी याचिका में यूएपीए के तहत दर्ज मामलों में उसे आरोपमुक्त करने की अपील की थी। याचिका का निपटारा करते हुए जज बीडी शेल्के ने फैसले में कहा, परवेज के खिलाफ अपराध में उसकी स्पष्ट संलिप्तता साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। 

संभाजी महाराज का विवादित लेख हटाने को विकिपीडिया को नोटिस
महाराष्ट्र साइबर सेल ने नोटिस जारी कर विकिपीडिया फाउंडेशन को छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक लेख हटाने का निर्देश दिया है। नोटिस में कहा गया है कि विकिपीडिया की सामग्री गलत है और उसमें उचित संदर्भ या स्रोत का अभाव है। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि गलत सूचना से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसलिए फाउंडेशन को आपत्तिजनक सामग्री को समय रहते हटाने और भविष्य में इसे फिर से अपलोड होने से रोकने का निर्देश दिया गया है।

महिलाओं को शादी का झांसा देकर ठगने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
पालघर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर खुद को दिल्ली अपराध शाखा का अधिकारी बताकर वैवाहिक साइट पर दोस्ती कर कई महिलाओं से शादी का वादा कर ठगी की। पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के पालघर जिले में वालिव पुलिस की तरफ से एक महिला की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच के बाद आरोपी हिमांशु योगेशभाई पंचाल को मंगलवार को उसके पैतृक स्थान अहमदाबाद से पकड़ा गया।

पुलिस की तरफ से कहा गया है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने वैवाहिक साइट के जरिए करीब एक दर्जन महिलाओं से संपर्क कर इसी तरह से ठगी की है। आरोपी खुद को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के साइबर सुरक्षा प्रकोष्ठ का अधिकारी बताता था। उसने वैवाहिक साइट के जरिए वालिव में एक महिला से संपर्क कर उससे शादी का वादा कर उसे ठगा। वालिव पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को कई होटलों और लॉज में बुलाया और कई मौकों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसे उपहार के तौर पर नकली हीरा भी दिया। महिला की शिकायत के आधार पर वालिव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) और 318(4) के तहत व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने की मुख्यमंत्री फडणवीस की तारीफ
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संतोष सांबरे ने गुरुवार को जालना में 900 करोड़ रुपये की सिडको आवास परियोजना को रद्द करने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के फैसले की तारीफ की। जालना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि 2019 में खरपुडी के पास 301 एकड़ जमीन पर शुरू की गई परियोजना को एक सलाहकार द्वारा वित्तीय रूप से अस्वीकार्य बताए जाने के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि, इसरे फरवरी 2023 ममें पुनर्जीवित किया गया था, जब एकनाथ शिंदे सरकार सत्ता में थी। कई लोगों ने कम दरों पर जमीन खरीदी और अब इसे सिडको को उच्च दरों पर बेच रहे हैं, इस प्रकार भारी मुनाफा कमा रहे हैं। परियोजना को रद्द करने का मुख्यमंत्री का फैसला स्वागत योग्य है। मैंने उनसे शिकायत की थी कि जुलाई 2020 में बंद हुई परियोजना को 2023 में कैसे पुनर्जीवित किया गया। 

गोरेगांव में फिल्म सिटी गेट के पास झोपड़ियों में लगी भीषण आग
मुंबई के गोरेगांव में फिल्म सिटी गेट के पास झोपड़ियों में गुरुवार को भीषण आग लग गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

बांग्लादेश के विमान ने नागपुर हवाई अड्डे पर की आपात लैंडिंग
बांग्लादेश की बीमान एयरलाइंस के एक विमान ने नागपुर हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की। विमान ढाका से दुबई जा रहा था। इसमें 396 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। 19 घंटे बाद अगले दिन यात्रियों को दूसरे विमान से दुबई भेजा गया। उड़ान संख्या बीजी-347 ने बुधवार की रात ढाका से दुबई के लिए उड़ान भरी थी, तभी पायलट को फायर अलार्म प्रणाली से चेतावनी मिली, जिसके बाद उन्होंने विमा को सुबह 11.45 बजे नागपुर हवाई अड्डे पर उतारने का फैसला लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed