{"_id":"672efec375479251470c262c","slug":"maharashtra-updates-mumbai-navi-mumbai-pune-nagpur-palghar-thane-other-districts-crime-accidents-politics-news-2024-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: सुप्रिया सुले का दावा- सुनील टिंगरे ने शरद पवार को भेजा कानूनी नोटिस; संजय राउत ने पीएम मोदी को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: सुप्रिया सुले का दावा- सुनील टिंगरे ने शरद पवार को भेजा कानूनी नोटिस; संजय राउत ने पीएम मोदी को घेरा
Sat, 09 Nov 2024 11:49 AM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
बारामती से सांसद और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा कि विधायक सुनील टिंगरे ने उनके पिता शरद पवार को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें विधायक ने पुणे पोर्श केस में उन्हें बदनाम न करने के लिए कहा है। सुले ने कहा कि जिस व्यक्ति को पार्टी ने पिछली बार टिकट दिया था, उसने अब नोटिस भेजा है कि अगर पोर्श कार मामले में उन्हें बदनाम किया गया तो वह शरद पवार को अदालत में घसीटेंगे। मगर शरद पवार प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस से भी नहीं डरते। तो वह आपके नोटिस से डरेंगे? टिंगरे के नोटिस पर हम गौर करेंगे। अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से चुनाव लड़ रहे सुनील टिंगरे पर पुणे पोर्श दुर्घटना मामले में आरोपियों को बचाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का आरोप है। वहीं विधायक सुनील टिंगरे ने कहा कि मैनें शरद पवार को कोई नोटिस जारी नहीं किया है। हाल ही में पार्टी के कुछ नेताओं और प्रवक्ताओं ने एक मामले में मुझे बदनाम किया और मेरे खिलाफ कई बयान दिए। चुनाव के दौरान गलत जानकारी नहीं फैलाई जाए। इसलिए, मैंने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के कुछ पार्टी नेताओं को नोटिस भेजा है। मैंने शरद पवार को कोई विशेष नोटिस नहीं भेजा है।
किसे एकजुट करने की कोशिश कर रहे प्रधानमंत्री: राउत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हैं तो सुरक्षित हैं वाले बयान पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसी बातें कहने की क्या जरूरत पड़ गई है। बटेंगे तो कटेंगे यहां काम नहीं आया और महाराष्ट्र के लोगों ने इसे उखाड़ फेंका। अब वह एक हैं तो सुरक्षित हैं वाला बयान लेकर आए हैं। राउत ने कहा कि पीएम किसे एकजुट करने और किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं? क्या राज्य और देश के सभी लोग आपके नहीं हैं? हम महाराष्ट्र में सुरक्षित हैं। हम और अधिक सुरक्षित रहना चाहते हैं इसलिए हम भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे।

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On PM Narendra Modi's 'Ek hain toh safe hain' statement, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, "Why has the need arisen for the PM to say things like these. 'Batenge toh katenge' did not work here and people of Maharashtra threw it out. Now 'ek hain… pic.twitter.com/KigJEBC68n
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 9, 2024
मुंबई: 2.37 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को उत्तरी मुंबई के मालवानी से चार लोगों को 2.37 करोड़ रुपये की 594 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने पकड़ा है। उनके तस्करी नेटवर्क की आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, इस साल नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 68 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 146 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें छह मामले शामिल हैं, जिनमें 8.88 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया।