फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur palghar other districts national political crime news

Maharashtra: आईटी कंपनी के कर्मचारी की ऑफिस में हृदयघात से मौत; व्हेल की उल्टी की तस्करी के आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Sep 2024 02:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 29 Sep 2024 02:34 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur palghar other districts national political crime news
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में पिछले तीन साल से 11 लोगों की जान लेने वाली बाघिन को चिचपल्ली वन क्षेत्र में सफलतापूर्वक पिंजरे में कैद कर लिया गया है। वन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाघिन, टी-83 को कंपार्टमेंट नंबर 717 पर एक शार्प शूटर द्वारा ट्रैंकुलाइज किया गया था। इस अभियान में पशु चिकित्सकों और अन्य लोगों की एक टीम ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

व्हेल की उल्टी की तस्करी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

ठाणे क्राइम ब्रांच की कल्याण इकाई ने व्हेल मछली की उल्टी (एम्बरग्रीस) की तस्करी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अनिल भोसले, अंकुश शंकर माली और लक्ष्मण शंकर पाटिल के तौर पर किया गया है। आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया गया और फिर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवी मुंबई में नशीली दवा रखने के आरोप में दो गिरफ्तार

नवी मुंबई में पुलिस ने एक फूड डिलीवरी व्यक्ति और फार्महाउस के ऑपरेटर के पास से नशीली दवाएं जब्त की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नशीली दवाओं की कीमत 14.26 लाख रुपये बताई जा रही है। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार की शाम को उन्होंने उल्वे इलाके में दोनों को पकड़ा और उनके पास से  71.3 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया। 




 
विज्ञापन

डॉक्टर के केबिन से नकद चुराने के आरोप में अस्पताल के दो पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

ठाणे में पुलिस ने एक प्राइवेट अस्पताल के दो पूर्व कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति को डॉक्टर के केबिन से 21 लाख रुपये नकद चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। 21 सितंबर को जब डॉक्टर काशीगांव के विनय नगर स्थित अस्पताल में अपने केबिन में गए तो उन्होंने देखा कि वहां चोरी हो गई और नकद गायब है। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर उन्होंने देखा कि एक अज्ञात मास्क पहना हुआ व्यक्ति उनके केबिन में चोरी करने आया और रुपये ले गया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच के दौरान संकेत मिला कि इस चोरी में परिचित व्यक्ति शामिल है। इसके बाद पुलिस ने पहले 32 वर्षीय पूर्व कर्मचारी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मालून चला कि चोरी को डॉक्टर के पूर्व चालक ने अंजाम दिया था। पुलिस ने 18 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 


 

आईटी कर्मचारी की ऑफिस में मौत

महाराष्ट्र के नागपुर में एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी के 40 वर्षीय कर्मचारी की फर्म के कार्यालय के शौचालय में हृदयाघात से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान एचसीएल टेक्नोलॉजीज के वरिष्ठ विश्लेषक नितिन एडविन माइकल के रूप में हुई है।

सोनेगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे मिहान इलाके में कंपनी के कार्यालय के शौचालय में घुसने के बाद व्यक्ति बेहोश पाया गया। उसके सहकर्मी उसे नागपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनेगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि व्यक्ति की मौत हृदयाघात से हुई है। पुलिस के अनुसार, माइकल के परिवार में उसकी पत्नी और छह साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed