फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur palghar other districts crime politics accidents hindi news

Maharashtra Updates: कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात, गणपति जुलूस पर पथराव के मामले में चार पर केस

Sat, 21 Sep 2024 11:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 21 Sep 2024 11:21 PM IST
सार

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को धमकी देने वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
Maharashtra Updates mumbai navi mumbai pune nagpur palghar other districts crime politics accidents hindi news
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्य की खराब कानून व्यवस्था और राहुल गांधी को धमकी देने के मामले में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को धमकी देने वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट, कांग्रेस की मुंबई इकाई की प्रमुख वर्षा गायकवाड़ और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि इन धमकियों के कारण गांधी के जान को खतरा है, लेकिन विधायक संजय गायकवाड़ और राज्यसभा सदस्य अनिल बोंडे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर इस मुद्दे पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि राज्य सरकार को किसानों को तत्काल राहत देनी चाहिए क्योंकि भारी बारिश के कारण छह लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में लगी फसल बर्बाद हो गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने और बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों का कथित यौन उत्पीड़न का हवाला देते हुए कहा कि राज्यपाल को शिंदे सरकार को आवश्यक निर्देश देना चाहिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पालघर में सात लाख से अधिक की विदेशी शराब जब्त

पालघर में एक एसयूवी से सात लाख रुपये से अधिक की विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई। सीमा निरीक्षण शाखा की एक टीम ने गुरुवार रात तलासरी के वारवाड़ा गांव के पास वाहन को रोका। उसमें से 579 लीटर से अधिक विदेशी शराब और बीयर पाई गई। हालांकि, इस दौरान वाहन का चालक भागने में कामयाब रहा।

ठाणे कलेक्टरोट के सामने सैकड़ों आदिवासियों का धरना जारी

ठाणे कलेक्टरोट के सामने सैकड़ों आदिवासियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। वहां यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों के पंडाल भी बनाया गया है, वहां ये लोग बैठकर पारंपरिक गीत गा रहे हैं और नारे लगा रहे हैं। पालघर, नासिक और रायघर में भी प्रदर्शन जारी है। श्रमजीवी संगठन के अध्यक्ष रामभाऊ वर्णा ने कहा, अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पंचायत समिति कार्यालय में जाकर प्रदर्शन करेंगे।

ठाणे में आवारा कुत्ते की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे में आवारा कुत्ते की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी गोकुल थोरे बल्ले से बेरहमी से कुत्ते को पीटा, जिसके कारण कुत्ता बुरी तरह घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विधानसभा चुनाव के लिए VBA ने जारी की अपनी पहली सूची, एक ट्रांसजेंडर को बनाया उम्मीदवार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) ने शनिवार को 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उन्होंने अपनी इस सूची में एक ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वीबीए प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि लेवा पाटिल समुदाय की ट्रांसजेंडर शमीभा पाटिल उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले की रावेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने सिंदखेड राजा सीट से सविता मुंढ़े को उतारा। बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है।

गणपति जुलूस पर पथराव करने में चार के खिलाफ रिपोर्ट
ठाणे जिले के भिवंडी में 18 सितंबर को गणपति जुलूस पर पथराव मामले में चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हनुमान सार्वजनिक मित्र मंडल के विसर्जन जुलूस पर पथराव किया गया था। इससे मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई और वंजारपट्टी नाका इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने कहा कि पत्थर एक चिकन की दुकान की दिशा से फेंके गए थे। विहिप पदाधिकारी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed