फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai Nagpur Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: अजंता की गुफाएं देख रहे विदेशियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला; मुंबई में 17 बांग्लादेशी गिरफ्तार

Thu, 27 Mar 2025 10:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 10:44 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Nagpur Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

मुंबई में अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर शिवाजीनगर थाना पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने उन्हें पकड़ा है। कोई भी नागरिक भारतीय होने का सबूत नहीं दे सका। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ करने में जुटी है। 

विज्ञापन

 

चेन्नई में जाफर के एनकाउंटर के बाद ठाणे पुलिस सतर्क
चेन्नई पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ में एक ईरानी गिरोह के लुटेरे जाफर गुलाम हुसैन ईरानी को मार गिराया था। वह महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ईरानी इलाके का रहने वाला था और कल्याण के अंबिवली इलाके में स्थित ईरानी बस्ती में रहता था। जाफर की हत्या के चलते बृहस्पतिवार को ईरानी इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अंबिवली स्टेशन के पास स्थित ईरानी बस्ती ईरानी गिरोह से जुड़े कई चेन-स्नेचरों और मोटरसाइकिल चोरों के अड्डे के रूप में कुख्यात रही है। चेन्नई में जाफर की हत्या के बाद यहं के इलाके में एक अजीब सी खामोशी छाई हुई है। खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पुलिस ने बताया कि जाफर के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीबी ने रायगढ़ में ड्रग लैब का पता लगाया, दो लोग गिरफ्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के महाड औद्योगिक क्षेत्र में के ड्रग लैब का पता लगाया है। इसके साथ ही एनसीबी ने 46.8 किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। एजेंसी ने बताया कि यह कार्रवाई 22 मार्च को मुंबई के भांडुप इलाके में की गई। आरोपियों से मेफेड्रोन जब्त किया गया। पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि यह दवा महाड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ड्रग लैब में तैयार की गई थी। इस दवा के आपूर्तिकर्ता के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दो मामले दर्ज किए हैं। एनसीबी के अनुसार, वह जमानत पर बाहर था।

अजंता की गुफाएं देख रहे विदेशियों पर मधुमक्खियों का हमला
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में विश्व प्रसिद्ध अजंता गुफा परिसर में विदेशी पर्यटकों के एक समूह पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को मामूली चोटें आईं। मामले में अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 11.30 बजे हुई इस घटना में समूह के कम से कम 10 सदस्यों को मधुमक्खियों ने काट लिया। 'डेक्कन ओडिसी लग्जरी ट्रेन से यात्रा करके 33 विदेशी पर्यटक छत्रपति संभाजीनगर शहर पहुंचे। ये पर्यटक अजंता गुफाओं की यात्रा पर थे, जब उनमें से करीब 10 को मधुमक्खियों ने काट लिया। इस घटना में एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक को मामूली चोटें आईं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed