फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai Ganesh Utsav Idoil Immersion Nanded Student drown Nagpur Politics Crime other news

महाराष्ट्र: ठाणे में 40 लाख की लूट में बड़ा खुलासा, डिप्टी सीएम शिंदे की VVIP ड्यूटी में तैनात पीएसआई की मौत

Mon, 21 Sep 2026 09:55 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 21 Sep 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Ganesh Utsav Idoil Immersion Nanded Student drown Nagpur Politics Crime other news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के सातवें दिन क्रिकेटर रोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, असम राइफल्स के महानिदेशक जैसे हाईप्रोफाइल लोगों ने विनायक के दर्शन किए। गणपति की उपासना करने रोहित शर्मा और धवल कुलकर्णी लाल बाग के राजा के पंडाल पहुंचे। रोहित के साथ उनकी पत्नी ङी मौजूद रहीं के साथ बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बताया कि रविवार रात 9 बजे तक मुंबई में 6,436 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। उत्सव के सातवें दिन तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। विसर्जित प्रतिमाओं में 99 सार्वजनिक गणेश मंडलों की थीं। 6,127 प्रतिमाएं घरों से और 210 देवी गौरी की थीं। नागरिक निकाय ने भक्तों के लिए कृत्रिम तालाबों सहित विभिन्न स्थानों पर विसर्जन की व्यवस्था की थी। बीएमसी ने बताया कि विसर्जन प्रक्रिया सुचारु रही। गणेश उत्सव 14 सितंबर को शुरू हुआ था। यह 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होगा। उस दिन बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।

विज्ञापन


प्रतिमा विसर्जन के समय हादसा, इंजीनियरिंग छात्र की डूबने से मौत
गणेश उत्सव के दौरान नांदेड़ जिले से दुखद समाचार भी आया। पुलिस ने बताया कि रविवार को जिले में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद नदी में डुबकी लगाते समय एक इंजीनियरिंग छात्र की डूबकर मौत हो गई और दूसरा लापता हो गया। नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि वाडी पति स्थित मातोश्री प्रतिष्ठान महाविद्यालय के इंजीनियरिंग छात्रों का एक समूह गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए कालेश्वर में गोदावरी नदी के किनारे गया था। विसर्जन के बाद युवक नदी में तैरने के लिए उतरे। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि उनमें से दो तेज धाराओं में बह गए। मृतकों की पहचान बजरंग येदुरे (18) और दीपक सोलुंके (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एक शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे छात्र की तलाश जारी है।

विज्ञापन

ठाणे: खाद्य इकाई के कर्मचारियों से 40 लाख रुपये की लूट, क्राइम ब्रांच ने 24 घंटे में छह आरोपियों को पकड़ा
महाराष्ट्र के ठाणे में खाद्य इकाई के दो कर्मचारियों से 40 लाख रुपये की लूट के मामले को क्राइम ब्रांच ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 36.48 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

डीसीपी अमरसिंह जाधव ने बताया कि 15 सितंबर को दोनों कर्मचारी कल्याण पश्चिम स्थित बैंक में रकम जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उनकी स्कूटर को लात मारकर गिराया और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

मामले की जांच बाजारपेठ पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच ने भी शुरू की। जांच के दौरान समीर अख्तर शेख, आफताब असलम खान, शहनवाज गफ्फार हसन अंसारी, सोहेब यूनुस शेख, मुजाहिद अनवर खान और शाहिद इसाक शेख को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी 22 सितंबर तक पुलिस हिरासत में हैं।

डिप्टी सीएम शिंदे की VVIP ड्यूटी में तैनात PSI की हार्ट अटैक से मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में VVIP ड्यूटी पर तैनात 57 वर्षीय पुलिस सब-इंस्पेक्ट विजय शंकर सांगडे की सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक, सांगडे ठाणे स्थित सरकारी विश्राम गृह में ड्यूटी कर रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक तबीयत खराब होने के बाद वह गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सांगडे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना को लेकर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा पर बड़ी कार्रवाई: 10 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित, चूहे-कॉकरोच मिलने पर स्विगी स्टोर पर भी गिरी गाज
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर 10 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनमें दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित स्विगी इंस्टामार्ट का डार्क स्टोर भी शामिल है।

एफडीए के अनुसार, निरीक्षण के दौरान स्टोर के सामान संभालने वाले हिस्से में एक जिंदा चूहा मिला। चूहों ने 10-10 किलो के कई चावल के बोरे काट दिए थे और चावल दूषित फर्श पर बिखरा हुआ था। स्टोरेज एरिया में चूहों की बीट भी मिली। इसके अलावा खाद्य सामग्री पर बड़ी संख्या में कॉकरोच पाए गए। अधिकारियों को खाद्य सामग्री रखने वाली गाड़ियों में जिंदा मक्खियां मिलीं। रेफ्रिजरेशन यूनिट में मरे हुए कीड़े, गंदगी और काफी मात्रा में जमा बर्फ भी मिली। इसके बाद एफडीए ने स्टोर का खाद्य लाइसेंस तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया।

दुकानदारों ने मालाड के सद्गुरु स्वीट्स एंड फरसाण मार्ट, अमेज़न के लिए चल रहे Acculogicx सप्लाई सीरीज समाधान के वेयरहाउस, मोहम्मद अली रोड स्थित सुलेमान उस्मान मिठाईवाला, चेंबूर के जैन स्वीट एंड भेपुरी हाउस एलएलपी और नाइस एंटरप्राइजेज के लाइसेंस भी निलंबित किए हुए हैं। त्योहारी सीजन में एफडीए की कार्रवाई के दौरान राज्यभर से मिलावटी और अस्वच्छ होने के संदेह में 1.36 करोड़ रुपये का खोया, मावा, पेड़ा, घी, तेल, बर्फी, सूखे खुबानी-किशमिश, गुड़, मिठाइयां और अन्य डेयरी उत्पाद जब्त किए गए। मिराज से 6.53 लाख रुपये कीमत का 1,868 किलो हल्दी पाउडर भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed