Maharashtra: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई छह दिसंबर तक स्थगित; बायकुला में दो श्रमिकों की मौत
आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता राजेश कुंटे के वकील प्रभोद जयवंत ने एक आवेदन दायर किया, जिसमें नजमपुरा थाने के निरीक्षक अशोक सायकल से गवाह के रूप में पूछताछ करने का आग्रह किया गया। अदालत ने पहले ही नजमपुरा पुलिस को मामले की जांच करने और रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। निरीक्षक ने जांच रिपोर्ट अदालत में जमा कर दी थी और शिकायतकर्ता के वकील चाहते थे कि इस संबंध में अधिकारी से पूछताछ की जाए। मामले की अगली सुनवाई पहले 29 नवंबर को तय थी। हालांकि, राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने उनकी कानूनी टीम की अनुपलब्धता के कारण मामले को स्थगित करने का आवेदन दायर किया। इसके बाद अदालत ने सुनवाई छह दिसंबर तक स्थगित कर दी।
निर्माण स्थल पर मिट्टी गिरने से दो मजदूरों की मौत, तीन घायल
मुंबई के बायकुला क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक निर्माण स्थल पर मिट्टी गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
घटना बायकुला (पश्चिम) की हंस रोड पर हबीब मैनशन में नींव डालने के काम के दौरान दोपहर 2.41 बजे हुई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित किया, जबकि तीन अन्य का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है। मृतक मजदूरों की पहचान राहुल (30 वर्षीय) और राजू (28 वर्षीय) के रूप में हुई। घायलों में सज्जाद अली (25 वर्षीय), सोबत अली (28 वर्षीय) और लाल मोहम्मद (18 वर्षीय) शामिल हैं।
महागठबंधन के नेताओं में अहंकार, इसलिए हुआ सूपड़ा साफ- वारिस पठान
बिहार चुनाव के नतीजों पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, 'मैं बिहार की सीमांचल की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमें भारी संख्या में वोट दिया और हमने 5 सीटों पर जीत हासिल की...हमने महागठबंधन से भी कहा था था कि हमें साथ लें जिससे धर्मनिरपेक्ष वोट बंटे नहीं और हम मिलकर भाजपा को हराएं...महागठबंधन के नेताओं में घमंड है, जिसके कारण इनका सूपड़ा साफ हो गया।'
#WATCH मुंबई | बिहार चुनाव के नतीजों पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, "...मैं बिहार की सीमांचल की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमें भारी संख्या में वोट दिया और हमने 5 सीटों पर जीत हासिल की...हमने महागठबंधन से भी कहा था था कि हमें साथ लें जिससे… pic.twitter.com/U90a7AsxRo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने बिहार में एनडीए की जीत पर कहा, 'मैं सबसे पहले चुनाव आयोग का अभिनंदन करना चाहूंगा कि उन्होंने भाजपा के लिए जो प्रयोग किया है, वह यशस्वी दिख रहा है... महिलाएं बहुत विचार करके मतदान करती हैं... महिलाएं कभी भी पैसों के लिए वोट नहीं देती हैं... ये लोग वोट चोरी को न्यायोचित ठहराने के लिए महिलाओं को आगे ला रहे हैं... वोट चोरी हुई है।'
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने बिहार में NDA की जीत पर कहा, "मैं सबसे पहले चुनाव आयोग का अभिनंदन करना चाहूंगा कि उन्होंने भाजपा के लिए जो प्रयोग किया है, वह यशस्वी दिख रहा है... महिलाएं बहुत विचार करके मतदान करती हैं... महिलाएं कभी भी पैसों के लिए… pic.twitter.com/lxQwAOec4S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
पुणे पुलिस ने पुणे में हुए 300 करोड़ रुपये के विवादास्पद जमीन सौदे की आरोपी शीतल तेजवानी को इस मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने को कहा है। अब रद्द हो चुका यह सौदा मुंधवा इलाके में 40 एकड़ के सरकारी प्लॉट से जुड़ा है और इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार से जुड़ी एक निजी कंपनी शामिल है। शीतल तेजवानी के पास कथित तौर पर उस ज़मीन की पावर ऑफ अटॉर्नी थी जिसे बाद में पार्थ पवार की कंपनी अमाडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी को बेच दिया गया था।
अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस सौदे में नाम आने के बाद से वह फरार है, जिसकी अब जाँच चल रही है और उसे पुलिस के सामने पेश होने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। महानिरीक्षक पंजीयक कार्यालय द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में नामजद अभियुक्तों में दिग्विजय पाटिल (अमाडिया एंटरप्राइजेज में सह-साझेदार), तेजवानी और उप-पंजीयक आर.बी. तारू शामिल हैं, जिन पर गबन और धोखाधड़ी के आरोप हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'तेजवानी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। एक नोटिस मुंबई के नरीमन पॉइंट इलाके में उनके कार्यालय में और दूसरा पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके में उनके आवास पर जारी किया गया है। उनसे उनके खिलाफ दर्ज मामले में अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है।'
एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 'कल जो दुर्घटना हुई उसे लेकर नेशनल हाईवे, पुणे महानगरपालिका, पुणे कमीशन और कलेक्टर से मेरी बात हुई। जहां दुर्घटना हुई है वहां एक साल पहले बहुत दुर्घटनाएं होती थी। वहां काफी बदलाव किए गए थे, पिछले छह महीने से वहां कोई दुर्घटना नहीं हुई थी। लेकिन कल जो दुर्घटना हुई इसकी पूरी जांच की जा रही है। दुर्घटना कैसे हुई, आग कैसे लगी, इसके संबंध में रिपोर्ट का हम इंतजार कर रहे हैं।'
#WATCH मुंबई: NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "कल जो दुर्घटना हुई उसे लेकर नेशनल हाईवे, पुणे महानगरपालिका, पुणे कमीशन और कलेक्टर से मेरी बात हुई। जहां दुर्घटना हुई है वहां एक साल पहले बहुत दुर्घटनाएं होती थी। वहां काफी बदलाव किए गए थे, पिछले 6 महीने से वहां कोई दुर्घटना नहीं… pic.twitter.com/zIdIJpXEub
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
महाराष्ट्र के जलगांव में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, इस घटना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मामले में जिला कलेक्टर रोहन घुगे ने बताया कि, 'एक केमिकल कंपनी में आग लग गई। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है... हम सरकार और नगर निगम प्रशासन के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस इलाके में हर समय कम से कम दो दमकल गाड़ियां मौजूद रहें।'
#WATCH | Maharashtra: A massive fire breaks out in a chemical factory in Jalgaon. Fire tenders are present at the spot.
— ANI (@ANI) November 15, 2025
District Collector, Rohan Ghuge, says, "The fire broke out at a chemical company. There is no loss of life...We are following up with the government and the… pic.twitter.com/ZIOwuJkOYM