फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra updates hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime

MH Updates: महाराष्ट्र में महिला आरक्षण पर सियासी घमासान तेज, कंटेनर ट्रक की टक्कर से नवविवाहित दंपति की मौत

Sat, 18 Apr 2026 03:47 PM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Sat, 18 Apr 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
maharashtra updates hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

मुंबई में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने अशोक चव्हाण पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर पार्टी की विरासत से “विश्वासघात” करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि राजीव गांधी ने स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण की नींव रखी थी। वहीं चव्हाण ने विपक्ष पर राजनीतिक अहंकार के कारण बिल में बाधा डालने का आरोप लगाया। 33% आरक्षण वाला कानून 2029 से लागू करने की योजना है, लेकिन हाल ही में लोकसभा में आवश्यक बहुमत नहीं मिलने से बिल अटक गया।

विज्ञापन


ठाणे हादसा: कंटेनर ट्रक की टक्कर से नवविवाहित दंपति की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति की मौत हो गई। मुंबई-नाशिक हाईवे पर कालवा इलाके में तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें छत्रपति शिवा जी महराज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहगीरों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


ठाणे कोर्ट का फैसला: पड़ोसी की हत्या में आरोपी को उम्रकैद
ठाणे की एक अदालत ने 2016 के हत्या मामले में 42 वर्षीय मोहम्मद असगर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डीएस देशमुख ने आरोपी को आईपीसी की धारा 302 और 504 के तहत दोषी पाया और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। घटना मुम्ब्रा के कौसा इलाके में हुई थी, जहां विवाद के बाद आरोपी ने पड़ोसी पर चाकू से हमला किया था। अदालत ने सबूतों के अभाव में आरोपी के माता-पिता को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण स्थल से तांबे के तार चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार
पालघर जिले के विरार में निर्माणाधीन इमारत से तांबे के तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी 23 फरवरी से 13 मार्च के बीच हुई थी, जिसमें करीब 3.40 लाख रुपये के केबल चोरी किए गए। मामला बोलिंज पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। पुलिस ने चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल एक छोटी कार बरामद की है। आरोपियों में दो पहले भी चोरी के मामलों में शामिल रह चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed