फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra update mumbai thane Nagpur Amravati crime politics education event and other news in hindi

Maharashtra: मुंबई पुलिस को दादर रेलवे स्टेशन पर बम की झूठी धमकी वाला फोन; शहबाज शरीफ पर बरसे एकनाथ शिंदे

Sun, 28 Sep 2025 03:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 03:59 AM IST
विज्ञापन
maharashtra update mumbai thane Nagpur Amravati crime politics education event and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के पास आए एक फोन कॉल में बम की फर्जी धमकी दी गई। पुलिस ने बताया कि दादर रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की धमकी मिली थी। पुलिस ने जीआरपी और बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर स्टेशन और आसपास के इलाकों की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कॉल करने वाले की तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच के मुताबिक यह फर्जी कॉल लग रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पीएम शरीफ पर बरसे, कहा- शेर की खाल पहनने से गीदड़ शेर नहीं बन जाता
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र में जो भाषण दिया इस पर एक सवाल के जवाब में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, उनकी धमकियों से कोई नहीं डरेगा। शेर की खाल पहनने से गीदड़ शेर नहीं बन जाता... शेर एक ही है और उस शेर का नाम नरेंद्र मोदी है... पाकिस्तान को अपनी हद में रहना चाहिए। बता दें कि शरीफ ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अनर्गल प्रलाप किया था। अगले दिन भारतीय अफसर पेटल गहलोत ने पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करते हुए मुगालते में जश्न मनाते रहने की खुशफहमी की प्रवृत्ति को लेकर आड़े हाथों लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागवत ने की आरएसएस के पथ संचलन की समीक्षा
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संघ स्वयंसेवकों के वार्षिक पथ संचलन या मार्च-पास्ट की समीक्षा की। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी उपस्थित थे। हालांकि, पारंपरिक रूप से संघ का मार्च पास्ट विजयादशमी पर आयोजित किया जाता है, इस वर्ष इसे त्योहार से कुछ दिन पहले निकाला गया। तीन स्थानों कस्तूरचंद पार्क, यशवंत स्टेडियम और विदर्भ हॉकी मैदान से अलग-अलग पथ संचलन शुरू हुए और वैरायटी स्क्वायर पर एकत्र हुए, जहां भागवत ने एक मंच से संयुक्त पथ संचलन का अवलोकन किया।

आरएसएस ने विजयादशमी कार्यक्रम के लिए CJI की मां को आमंत्रित किया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की मां को अगले महीने महाराष्ट्र के अमरावती जिले में विजयादशमी और संगठन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश की मां डॉ. कमलताई गवई को 5 अक्तूबर  को अमरावती के किरण नगर इलाके में स्थित श्रीमती नरसम्मा महाविद्यालय मैदान में आरएसएस की अमरावती महानगर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। कमलताई गवई के परिवार के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि उन्हें निमंत्रण मिला है। वरिष्ठ आरएसएस नेता जे नंद कुमार इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे।

मुंबई में 2.04 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त
मुंबई पुलिस ने नौ अलग-अलग मामलों में 2.04 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन और मेफेड्रोन समेत विभिन्न मादक पदार्थ जब्त किए हैं। साथ ही 11 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि महानगर के धारावी, बांद्रा, भायखला, गोवंडी, गोरेगांव, बोरीवली, मालवणी, मलाड और माहिम इलाकों में अभियान चलाकर इस हफ्ते एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने ये जब्तियां कीं। एक अधिकारी के अनुसार, नौ अलग-अलग मामलों में जब्त की गई इस खेप में 346 ग्राम हेरोइन, 198 ग्राम मेफेड्रोन, 6 किलो से ज्यादा गांजा और 3,460 अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल और नाइट्राजेपम टैबलेट शामिल हैं, जो दवाइयां तो हैं लेकिन अक्सर इनका दुरुपयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि जब्त की गई दवाओं की कीमत 2.04 करोड़ रुपये है और मामले की जांच जारी है।

बांद्रा-वर्ली सी ब्रिज पर कार-टैक्सी की टक्कर में दो घायल
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार ने एक टैक्सी को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई, जब कार मुंबई सेंट्रल से हाजी अली की ओर जा रही थी। मेहुल जैन (37), जो अपनी मां के साथ कार चला रहे थे, ने नियंत्रण खो दिया और टैक्सी को टक्कर मार दी, जिससे टैक्सी पलट गई। टैक्सी चालक और एक यात्री को मामूली चोटें आईं। जैन की मां को भी खरोंचें आईं। अधिकारी ने बताया कि वर्ली पुलिस स्टेशन में लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच क्रिकेट मैच आयोजन पर बरसे संजय राउत
दुबई में खेले जाने वाले एशिया कप क्रिकेट के फाइनल मैच से पहले महाराष्ट्र से निर्वाचित राज्यसभा के सदस्य और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, यह कोई बड़ा मैच नहीं है। ऐसे माहौल में भारत और पाकिस्तान का मैच खेलना बहुत बुरा है... जहां तक आतंकवाद की बात है, भारत के नागरिक पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं रखना चाहते।
राउत ने पहलगाम आतंकी हमले की तरफ इशारा करते हुए सवाल किया कि जिस तरह 26 महिलाओं का सिंदूर मिटाया गया, उसके लिए भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया... इसके बावजूद, अगर हम उस देश के साथ क्रिकेट खेलते हैं, तो राष्ट्रवाद कहां गया?... एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के आर्थिक पहलू को रेखांकित करते हुए शिवसेना सांसद ने कहा, 'यहां पैसा महत्वपूर्ण कारक है... चाहे खून की नदियां बह जाएं, हम क्रिकेट खेलते रहेंगे।' उन्होंने कहा, हालांकि, इस बार लोग अपने टीवी पर भी मैच नहीं देखना चाहते।

महिला ने सात वर्षीय बेटे को बेलन से पीट-पीटकर मार डाला
महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने रविवार को एक 40 वर्षीय महिला को अपने सात वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या करने और अपनी दस वर्षीय बेटी पर गंभीर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पल्लवी धुम्ड़े के रूप में हुई है। 

पुलिस के मुताबिक, बच्चे द्वारा चिकन डिश मांगने को लेकर गुस्साई महिला ने चपाती बेलन से पीट-पीटकर अपने सात वर्ष के बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि उसकी दस वर्षीय बहन पर भी हमला किया गया था और उसका स्थानीय अस्पताल में गंभीर चोटों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

ठाणे में नदी किनारे बसे 42 गांवों के लिए पुनर्वास योजनाएं
महाराष्ट्र में बारिश की मार को लेकर ठाणे में जिला कलेक्टर श्रीकृष्ण पांचाल ने कहा, कल शाम से जिले में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। कल रात ठाणे जिले और पड़ोसी जिलों में भारी बारिश हुई, कई जगहों पर 100 मिमी से अधिक बारिश हुई... आज सभी अधिकारियों के साथ बैठक हुई... जरूरत पड़ने पर नदी किनारे बसे 42 गांवों के लिए पुनर्वास योजनाएं बनाई गई हैं और प्रभावित क्षेत्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

सरकार ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा
प्रेसवार्ता में कलेक्टर के साथ मौजूद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, सरकार ने सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है। जब भी भारी बारिश होगी, हम उससे निपटने के लिए तैयार हैं। नावों से लेकर पंपिंग उपकरणों तक, सभी व्यवस्थाएं मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed