फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra update mumbai palghar pune crime politics education event and other news in hindi

Maharashtra: पुणे-सोलापुर हाईवे पर भीषण हादसा, आठ छात्र घायल; पूजा खेड़कर के पिता दिलीप को अग्रिम जमानत नहीं

Wed, 08 Oct 2025 02:45 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 08 Oct 2025 02:45 PM IST
विज्ञापन
maharashtra update mumbai palghar pune crime politics education event and other news in hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में पुणे-सोलापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक स्कूल बस ने अचानक ब्रेक लगाए और पीछे से आ रहे स्टील रॉड से भरे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से स्टील की छड़ें बस की पिछली खिड़की तोड़कर अंदर घुस गईं, लेकिन सौभाग्य से बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। आठ बच्चे और एक महिला अटेंडेंट को मामूली चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाइक सवार भी घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पूजा खेड़कर के पिता दिलीप खेड़कर को अग्रिम जमानत देने से कोर्ट का इनकार
नवी मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को पूर्व आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेड़कर के पिता दिलीप खेड़कर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। न्यायाधीश पी ए साने ने यह याचिका खारिज की। दिलीप खेड़कर पर पिछले महीने रोड रेज के बाद एक ट्रक ड्राइवर का अपहरण करने का आरोप है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि दिलीप खेड़कर और उनकी पत्नी मनोरमा ने सबूत नष्ट किए हैं। उन्होंने सीसीटीवी डीवीआर, एसयूवी, और पीड़ित का मोबाइल फोन छिपाया। पुलिस ने मनोरमा पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया। मनोरमा पर रात के दौरान पूछताछ न होने संबंधी कानून का दुरुपयोग करने का भी आरोप है। दिलीप खेड़कर 13 सितंबर की घटना के बाद से फरार हैं। रबाले पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मुंबई में एयरपोर्ट पर खजूर में छिपाकर रखी गई 21.78 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास से खजूर में छिपाकर रखी गई 21.78 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की। कोकीन की तस्करी करने के आरोप में यात्री को गिरफ्तार भी किया गया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हवाई अड्डे पर उतरे यात्री के सामान से कोकीन पाउडर से भरी खजूरें बरामद की गईं। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में तेज रफ्तार कार समुद्र में गिरी, शराब के नशे में था ड्राइवर
मुंबई की कोस्टल रोड पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर अरब सागर में जा गिरी। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब कार महालक्ष्मी से वर्ली की ओर जा रही थी।कार में अकेले मौजूद ड्राइवर की पहचान 29 वर्षीय फ्राशोगार दरायूष बट्टीवाला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बट्टीवाला शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। कार अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट की ऊंचाई से समुद्र में जा गिरी।

घटना के समय महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) के जवान पांडुरंग काळे और विकास राठौड़, और एक बायकुला थाने के कांस्टेबल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जान जोखिम में डालकर पानी में छलांग लगा दी और बट्टीवाला को रस्सी की मदद से बाहर निकाला। उसे मामूली चोटें आईं और अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बट्टीवाला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

चलती ट्रेन से युवक को धक्का देकर हत्या, आरोपी यात्री गिरफ्तार
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के करजत रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पुणे निवासी विनोद कांबले को चलती ट्रेन से एक सहयात्री ने धक्का दे दिया। यह घटना सुबह करीब 4:23 बजे कोणार्क एक्सप्रेस की जनरल बोगी में हुई। ट्रेन में भीड़ होने के कारण विनोद कांबले और उसका दोस्त गणेश देवकर दरवाजे के पास बैठे थे। तभी अकोला निवासी 40 वर्षीय मंगेश रामदास दसोरे ने उन्हें वहां से हटने को कहा। मना करने पर दसोरे ने कथित रूप से कांबले को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

विनोद ट्रेन से नीचे गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। करजत GRP ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रेन में तैनात RPF टीम ने आरोपी दसोरे को गिरफ्तार कर लिया और ठाणे स्टेशन पर GRP के हवाले कर दिया। करजत GRP इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

नौकरी के लिए ओमान गए 36 श्रमिकों का शोषण, केंद्र के प्रयासों से भारत लौटे
 एजेंट के जरिये ओमान में नौकरी के लिए गए 36 श्रमिकों के शोषण की जानकारी के बाद केंद्र सरकार के प्रयासों से सुरक्षित वापस भारत लाया गया है। श्रमिकों की वापसी में भारतीय दूतावास के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी अहम रोल निभाया। 

मुंबई उत्तर से भाजपा सांसद गोयल ने मंगलवार को कहा, 36 भारतीयों की सुरक्षित वापसी मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। नागरिकों से अपील की है कि विदेश में नौकरी पर जाने से पहले एजेंटों और नियोक्ताओं की पूरी जांच करें। यह मामला तब सामने आया, जब मुंबई उत्तर के वार्ड 24 के भाजपा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री गोयल को जानकारी दी कि ओमान में 18 भारतीय मजदूरों के साथ शोषण हो रहा है, जिसमें उसका एक रिश्तेदार भी है। इसके बाद गोयल ने ओमान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। दूतावास ने स्थानीय प्रशासन की मदद से न केवल इन 18 मजदूरों को ढूंढ निकाला, बल्कि 18 अन्य भारतीय भी मिले, जो ओमान में फंसे हुए थे। 

आईटी कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार; संस्था के खाते का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी में करने का आरोप
मुंबई पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी मामले में पश्चिम बंगाल स्थित एस्सेंट आईटी सर्विस लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। इसकी कंपनी का बैंक खाता 75 ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में अपराध की रकम को घुमाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। सोमवार को गिरफ्तार हुआ भाविक मोहन पेथाना, गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर का रहने वाला है। दरअसल, साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 4.12 करोड़ रुपये ठगे थे। पुलिस को जांच में पता चला कि ठगी की रकम कई बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। एक बैंक खाता एस्सेंट आईटी सर्विस लिमिटेड के नाम पर था, जिसमें 75-75 लाख रुपये के दो बड़े लेन-देन हुए थे। जांच में यह भी सामने आया कि यह बैंक खाता पहले भी 74 अन्य साइबर अपराध के मामलों में पैसा लेने के लिए इस्तेमाल किया जा चुका था। मामले में 16 सितंबर को रियाज थांगे (22) नाम के एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका था।

नासिक में एक ही दिन में तीन हत्याएं, दो मामलों में बेटों ने ही मां का किया कत्ल
नासिक में एक दिन में तीन हत्याएं हुई हैं, जिनमें दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं की उनके बेटों ने ही हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि ओल्ड सतपुर कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय मंगला गवली की मंगलवार को उसके बेटे स्वप्निल ने हत्या कर दी, क्योंकि महिला ने आरोपी  बेटे को शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। बेटा शराब का बहुत आदी है। पुलिस ने बताया कि शहर के भगवा चौक इलाके में 57 वर्षीय अरविंद उर्फ बालू मुरलीधर पाटिल ने मंगलवार रात अपनी 85 वर्षीय मां यशोदाबाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि अरविंद मानसिक रूप से बीमार है। अपनी मां की हत्या करने के बाद अरविंद ने ही खुद पुलिस स्टेशन जाकर हत्या की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में 21 वर्षीय कुणाल सौदे और एक नाबालिग ने संपत्ति विवाद को लेकर 40 वर्षीय अमोल शंकरराव मेश्राम पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed