फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Uddhav thackeray left saffron bjp accused carrying the palanquin of Aurangzeb successors

Maharashtra: 'औरंगजेब के उत्तराधिकारियों की पालकी उठा रहे उद्धव', भाजपा ने लगाया भगवा छोड़ने का आरोप

Sun, 11 Aug 2024 03:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 11 Aug 2024 03:34 PM IST
सार

पूर्व सीएम ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'वाघ-नख' पहन लिया है और वो 'अब्दाली' से नहीं डरते। पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ठाकरे पर 'औरंगजेब फैन क्लब' का प्रमुख होने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
maharashtra Uddhav thackeray left saffron bjp accused carrying the palanquin of Aurangzeb successors
उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला है। रविवार को उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने 'भगवा' छोड़ दिया है और जनता इसके लिए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख को माफ नहीं करेगी। उन्होंने ये भी कहा कि उद्धव ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत से भी खुद को दूर कर लिया है। 
विज्ञापन


ठाकरे ने शिंदे पर दिल्ली के सामने झुकने के आरोप लगाया था
बावनकुले की यह टिप्पणी उद्धव ठाकरे के बयान के एक दिन बाद सामने आई है, जिसमें ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर दिल्ली के सामने झुकने का आरोप लगाया था और कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव उन लोगों के खिलाफ लड़ाई है जो राज्य से नफरत करते हैं। ठाकरे ने ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बात कही थी। पूर्व सीएम ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'वाघ-नख' पहन लिया है और वो 'अब्दाली' से नहीं डरते। पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ठाकरे पर 'औरंगजेब फैन क्लब' का प्रमुख होने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


शाह के बयान पर पलटवार करते हुए ठाकरे ने अमित शाह को 'अहमद शाह अब्दाली' करार दिया था। बता दें कि 'वाघ-नख' या बाघ-पंजा, एक हाथ से पकड़े जाने वाला हथियार है। ऐसा कहा जाता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को मारते समय इसका इस्तेमाल किया था। यह हथियार वर्तमान में सतारा के एक संग्रहालय में संरक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार
अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, 'औरंगजेब फैन क्लब के नेता उद्धव ठाकरे ठाणे गए और भाजपा को राम मुक्त बनाने के बारे में बहुत शोर मचाया, लेकिन इस जीवनकाल में ये उनके लिए संभव नहीं है।' उन्होंने लिखा कि 'ठाकरे की रैलियों में हरे झंडे को लोग नहीं भूले हैं। मुसलमानों के एक समूह ने उनके आवास 'मातोश्री' के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि वे वक्फ बोर्ड का समर्थन क्यों नहीं कर रहे हैं, जबकि उन्होंने बड़ी संख्या में उन्हें वोट दिया है और उनकी पार्टी के नौ सदस्यों को लोकसभा पहुंचाने में मदद की है।'

बावनकुले ने ठाकरे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को छोड़ने, और 'औरंगजेब के उत्तराधिकारियों की पालकी' उठाने और साथ ही 'भगवा' त्यागने का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने लिखा कि 'यह आपके पतन की शुरुआत है। निजी लाभ के लिए आप पूज्य बालासाहेब को भूल गए, जनता आपको माफ नहीं करेगी।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed