फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra uddhav thackeray challenge yogi aditynath over film city issue promise to provide modern facilities

महाराष्ट्र: ठाकरे की योगी को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो यूपी ले जाकर दिखाएं फिल्म सिटी

Fri, 06 Nov 2020 03:29 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 06 Nov 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
maharashtra uddhav thackeray challenge yogi aditynath over film city issue promise to provide modern facilities
योगी आदित्यनाथ-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है। उनका कहना है कि यदि हिम्मत है तो वे फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं। दरअसल, कुछ महीनों पहले आदित्यनाथ ने कहा था कि वे उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाएंगे। तभी से इस मुद्दे को लेकर भाजपा और शिवसेना आमने-सामने आ गए हैं। 

विज्ञापन


वेबिनार में उद्धव ने योगी पर साधा निशाना
सिनेमा जगत से जुड़े एक वेबिनार को गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे ने संबोधित किया। इसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। वहीं उन्होंने मुंबई फिल्म सिटी में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत सारी समस्याओं और परेशानियों को दूर करने का काम करेगी। बॉलीवुड इंडस्ट्री को जो भी सुविधाएं चाहिए उन्हें मुहैया करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस धरती पर दादा साहब फाल्के ने फिल्म निर्माण की शुरुआत की। वहां मैं किसी भी तरह की कमी नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन



सामना में साधा था योगी पर निशाना
इससे पहले शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में यूपी में फिल्म सिटी शुरू करने को लेकर योगी पर निशाना साधा था। पार्टी ने सामना में लिखा था कि जब लॉकडाउन और कोरोना की वजह से फिल्म सिटी बंद है तब योगी जी नई फिल्म सिटी बनाने की बात कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सलाहकारों के मार्गदर्शन के साथ यह काम शुरू किया जाएगा और अगले ढाई वर्ष के अंदर इसे पूरा कर लिया जाएगा। यह सब होने के बाद भी मुंबई की फिल्म सिटी का महत्व कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना ने भाजपा पर लगाया मुंबई से बॉलीवुड खत्म करने का आरोप
शिवसेना ने भाजपा पर आरोप लगाया कि मुंबई से बॉलीवुड को दूसरी जगह शिफ्ट करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। मगर हम इसे पूरा नहीं होने देंगे। मुंबई महाराष्ट्र की आर्थिक ही नहीं सांस्कृतिक राजधानी भी है। आज बॉलीवुड में हॉलीवुड को टक्कर देने वाली फिल्में बन रही हैं। सिनेमा के कारण हमारे कलाकार मशहूर होते हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से कुछ लोगों के कारण बॉलीवुड को बदनाम करने की भी साजिश की जा रही है। जो बेहद दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed