{"_id":"5e9486d18ebc3e768b49927c","slug":"maharashtra-two-thieves-wearing-ppe-kit-stolen-cash-from-four-shops-in-pimpri-chinchwad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे : कोरोना के कहर के बीच चोरों की धमक, पीपीई किट पहन दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे : कोरोना के कहर के बीच चोरों की धमक, पीपीई किट पहन दिया वारदात को अंजाम
Mon, 13 Apr 2020 09:05 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं, सड़कें, पार्क, पर्यटन स्थल सब सूनसान हैं, पूरे राज्य की रफ्तार थमी हुई है। वहीं, अगर कुछ अब भी नहीं थमा है तो वो हैं चोर। चोर अपने तरीके बदल कर इन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में चोरों ने पीपीई किट पहन कर वारदात को अंजाम दिया और चार दुकानों से पैसा उड़ा ले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पिंपरी चिंचवाड़ के रावेत इलाके में शुक्रवार तड़के पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट) किट पहने दो चोरों ने तीन मेडिकल स्टोर और एक किराना की दूकान को अपना निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर चोरी करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चोर चारों दुकानों से एक लाख रुपये से ज्यादा की नकदी निकाल ले गए।
विज्ञापन