{"_id":"5e9419ff8ebc3e7659673e69","slug":"maharashtra-two-people-injured-in-cylinder-blast-at-chemical-factory-in-tarapur-midc-of-palghar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पालघर की केमिकल फैक्ट्री में सिलेंडर धमाका, दो लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पालघर की केमिकल फैक्ट्री में सिलेंडर धमाका, दो लोगों की मौत
Mon, 13 Apr 2020 01:21 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
केमिकल फैक्ट्री में सिलेंडर धमाका (फाइल फोट)
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट के बाद आग लगने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि बोइसर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स के परिसर में दोपहर 12 बजे के आसपास यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
Maharashtra: 2 people injured in a cylinder blast at a chemical factory in Tarapur MIDC, Palghar
— ANI (@ANI) April 13, 2020
कदम ने कहा, 'हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।' कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने दोपहर में संयंत्र से तेज आवाज सुनी। घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग की लपटों पर काबू पाने का प्रयास जारी है। कदम ने कहा कि विस्फोट के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन