{"_id":"63f3a352a26ae0b17b071239","slug":"maharashtra-two-naxalites-arrested-in-hyderabad-by-gadchiroli-police-news-in-hindi-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 10 लाख के दो इनामी नक्सली हैदराबाद में गिरफ्तार, 2006 से गढ़चिरौली पुलिस को दे रहे थे चकमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 10 लाख के दो इनामी नक्सली हैदराबाद में गिरफ्तार, 2006 से गढ़चिरौली पुलिस को दे रहे थे चकमा
Mon, 20 Feb 2023 10:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Feb 2023 10:14 PM IST
सार
गिरफ्तार नक्सली मधुकर चिनान्ना कोडापे (42) उर्फ ठग पर हत्या के नौ मामले, आठ मुठभेड़, दो डकैती, चार आगजनी और एक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इसके अलावा महिला सदस्य जमानी मंगलू पूनम पर पांच मुठभेड़, एक डकैती और आगजनी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने सोमवार को हैदराबाद की एक सुरक्षा फर्म से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के सिर पर 10 लाख रुपये इनाम था। पुलिस की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, दोनों नक्सली 2006 में फरार हो गए थे, तब से उनकी तलाश जारी थी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया, गिरफ्तार नक्सली मधुकर चिनान्ना कोडापे (42) उर्फ ठग, 2002 में प्रतिबंधित संगठन अहेरी एलओएस में शामिल हुआ था। इसके बाद उसने कई टीमों के साथ काम किया और 2006 में फरार हो गया। उस पर हत्या के नौ मामले, आठ मुठभेड़, दो डकैती, चार आगजनी और एक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। काडापे पर आठ लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
इसके अलावा अहेरी एलओएस की महिला सदस्य जमानी मंगलू पूनम उर्फ शमाला के सिर पर दो लाख रुपये का इनाम था। वह एक हत्या के मामले में एक आरोपी है। इसके अलावा उस पर पांच मुठभेड़, एक डकैती और आगजनी का भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
एक साल से पुलिस कर रही थी ट्रैक पुलिस अधिकारी ने बताया, ठग को हैदराबाद की सुरक्षा फर्म से गिरफ्तार किया गया है, वह एक चौकीदार के रूप में काम कर रहा था, तो वहीं शमाला को एक कार शोरूम से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी दोनों को बीते एक साल से ट्रैक कर रहे थे। दोनों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच घूम रहे थे। पुलिस का कहना है कि दोनों पति व पत्नी हो सकते हैं।