फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Two men held for sexually harassing girl by sending obscene pictures videos to her

महाराष्ट्र : नाबालिग को अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजने वाले दो युवक गिरफ्तार, परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी 

Sat, 28 Aug 2021 05:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 28 Aug 2021 05:28 PM IST
सार

घटना का पता गुरुवार दोपहर को तब चला, जब लड़की के पिता ने मेघवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत की कि दो अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। यह सब सोशल मैसेजिंग एप के जरिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
Maharashtra Two men held for sexually harassing girl by sending obscene pictures videos to her
यौन उत्पीड़न

विस्तार

मुंबई पुलिस ने ठाणे जिले से दो लोगों को यौन शोषणके आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि वे सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजकर कथित तौर पर 10 साल की बच्ची को परेशान कर रहे थे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने नाबालिग को अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करने के लिए मजबूर किया और ऐसा नहीं करने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान भिवंडी निवासी सन्नी भजनलाल जनियानी (29) और अजय तुकाराम म्हात्रे (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई
उन्होंने बताया कि घटना का पता गुरुवार दोपहर को तब चला, जब लड़की के पिता ने मेघवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत की कि दो अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। यह सब सोशल मैसेजिंग एप के जरिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता ने उसे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एक स्मार्टफोन दिया था, लेकिन जब उसने स्नैपचैट ऐप पर लॉग इन किया, तो उसे एक अज्ञात व्यक्ति से अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिलने लगे। वह उसे बार-बार तस्वीरें और वीडियो भेजता था। उसने अपने दोस्त को भी लड़की का नंबर दिया। इसके बाद वह भी स्नैपचैट और व्हाट्सएप पर लड़की को परेशान करने लगा।
विज्ञापन


पहले को भिवंडी और दूसरे को ठाणे से पकड़ा
उन्होंने बताया कि लड़की इन सब बातों से काफी डर गई, लेकिन उसने किसी से भी इस बारे में बात नहीं की। इसके बाद आरोपी उस पर अपनी फोटो और वीडियो भेजने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने लड़की को ऐसा न करने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद लड़की ने अपने परिजन को यह बात बताई। डीसीपी दत्ता नलावड़े ने बताया कि शिकायत के आधार पर हमने जांच शुरू की और एक आरोपी के मोबाइल को भिवंडी में ट्रेस किया। इसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार किया। दूसरे आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed