{"_id":"626410de8a8a3731c55ed3be","slug":"maharashtra-truck-suv-collided-seven-people-including-five-women-killed-10-others-seriously-injured-in-horrific-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: भीषण सड़क हादसे में पांच महिलाओं समेत सात लोगों की मौत, 10 अन्य गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: भीषण सड़क हादसे में पांच महिलाओं समेत सात लोगों की मौत, 10 अन्य गंभीर रूप से घायल
Sat, 23 Apr 2022 08:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 23 Apr 2022 08:14 PM IST
सार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लातूर जिले के साई और आरवी गांव के रहने वाले ये लोग एक समारोह में हिस्सा लेने बीड के अम्बोजोगाई तहसील जा रहे थे, उसी दौरान नंदगोपाल डेयरी के पास उनकी क्रूजर जीप को ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक ट्रक ने एसयूवी को टक्कर मार दी। हादसे में पांच महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब दस बजे लातूर-अम्बोजोगाई राजमार्ग पर स्थित अम्बाजोगाई कस्बे के पास नंदगांव फाटा में हुई। उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लातूर जिले के साई और आरवी गांव के रहने वाले ये लोग एक समारोह में हिस्सा लेने बीड के अम्बोजोगाई तहसील जा रहे थे, उसी दौरान नंदगोपाल डेयरी के पास उनकी क्रूजर जीप को ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान निर्मला सोमवंशी (38), स्वाति बोडके (35), शकुंतला सोमवंशी (38), सोजरबाई कदम (37), चित्रा शिंदे (35), खांडू रोहिले (35, वाहन चालक) और नौ साल के बच्चे के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना पाकर महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन