{"_id":"606174518ebc3ec39c36d0de","slug":"maharashtra-tragic-accident-in-mokhada-area-in-palghar-four-family-members-died-due-to-fire-broke-out-death-toll-may-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : पालघर के मोखड़ा इलाके में दर्दनाक हादसा, एक परिवार के चार लोगों की जलकर मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : पालघर के मोखड़ा इलाके में दर्दनाक हादसा, एक परिवार के चार लोगों की जलकर मौत
Mon, 29 Mar 2021 12:01 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:01 PM IST
सार
पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान गंगूबाई मोले (78), द्वारका अनंत मोले (46), पल्लवी मोले (15) और कृष्ण मोले (10) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर के मोखड़ा इलाके में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं, एक किशोरी और एक किशोर शामिल हैं। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पालघर आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी है कि घर में सभी लोग सो रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को दुकान में आग लगने से एक परिवार को चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मोखड़ा थाने के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों में दो नाबालिग शामिल हैं, जिनकी आयु 10 और 15 साल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोखड़ा तालुका के ब्राह्मणगांव में एक दुकान में रात करीब ढाई बजे आग लग गई। पीड़ित इस दुकान में ही रहते थे। अधिकारी ने कहा कि दुकानदार की पत्नी, मां और दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दुकानदार तथा उसके दो अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए नासिक के सिविल अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
वहीं जिला आपदा प्रकोष्ठ के अधिकारी विवेकानंद कदम ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। एक घंटे में उस पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान गंगूबाई मोले (78), द्वारका अनंत मोले (46), पल्लवी मोले (15) और कृष्ण मोले (10) के रूप में हुई है।
Maharashtra: Four people -- two women, a teenage girl & a boy -- of a family died & two others were seriously injured in a fire that broke out at their home when they were sleeping in Mokhada area of Palghar last night, according to Palghar Disaster Management Department
— ANI (@ANI) March 29, 2021