फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra tops list of deaths due to drug abuse says Government

ड्रग्स के चलते मरने वालों की लिस्ट में महाराष्ट्र टॉप पर

Fri, 22 Jul 2016 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jul 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
 Maharashtra tops list of deaths due to drug abuse says Government
ड्रम की समस्या को लेकर आखिरी बार 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वे कराया गया था। - फोटो : Getty Images
अभिषेक चौबे की फिल्म उड़ता पंजाब ने भले ही सियासी गलियारों में ड्रग समस्या को लेकर खलबली मचा दी हो, लेकिन आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक ड्रग संबंधी आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2014 में 3,647 से ड्रग संबंधी आत्महत्या और नशे की लत के मामले सामने आए। इनमें 1,324 महाराष्ट्र में, जबकि तमिलनाडु (552), केरल (475), मध्य प्रदेश (305) और पंजाब (38) में सामने आए। 
विज्ञापन


गुरुवार को राज्यसभा में एक अताराकिंत प्रश्न के जवाब में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने यह आंकड़े पेश किए। 2012 में नशे की लत और आत्महत्या के मामले 4,008 रहे जो 2013 में बढ़कर 4,591 हो गए। हालांकि 2014 में इन आंकड़ों में तकरीबन 21 प्रतिशत की कमी आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री विजय सांपला ने कहा कि आंकड़ों से स्पष्ट है कि पंजाब में ड्रग की समस्या को गलत तरह से पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय पूरे देश में ड्रग की समस्या को लेकर एक सर्वे कराने जा रहा है। इसके बाद पूरे देश में नशे की लत के प्रभाव को समझने में मदद मिलेगी। 

ड्रम की समस्या को लेकर आखिरी बार 2014 में  राष्ट्रीय स्तर पर सर्वे कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed