फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Three people died four critically injured in Collision between car truck in Kasa PS Palghar

Maharashtra: पालघर में कार-ट्रक की टक्कर, तीन की मौत; मांझे से हुए घाव के चलते लड़की की गर्दन में लगे 26 टांके

Sun, 08 Jan 2023 10:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 Jan 2023 10:17 PM IST
सार

एक परिवार के सात सदस्य कार से मुंबई से गुजरात में वलसाड जिले के भिलाड जा रहे थे। तभी कासा थाना क्षेत्र में एक मंदिर के निकट पूर्वाह्न करीब 10.45 बजे हादसा हुआ।

विज्ञापन
Maharashtra Three people died four critically injured in Collision between car truck in Kasa PS Palghar
Accident - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां के कासा थाना क्षेत्र में एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हादसा जिले के मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुआ। इस दौरान एक बच्चे की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, एक परिवार के सात सदस्य कार से मुंबई से गुजरात में वलसाड जिले के भिलाड जा रहे थे। तभी कासा थाना क्षेत्र में एक मंदिर के निकट पूर्वाह्न करीब 10.45 बजे हादसा हुआ।
विज्ञापन


पालघर पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवाडकर ने बताया कि मृतकों की पहचान नरोत्तम राठौड़ (65), उनके पुत्र केतन राठौड़ (32), एक साल के बच्चे आरवी राठौड़ के रूप में हुई है। घायलों की पहचान कार चला रहे दीपेश राठौड़ (35), तेजल राठौड़ (32), मधु राठौड़ (58) और ढाई साल की बच्ची स्नेहल राठौड़ के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Maharashtra Three people died four critically injured in Collision between car truck in Kasa PS Palghar
court new - फोटो : istock

चेक बाउंस मामले में ठाणे के बिल्डर को दो साल की जेल
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बिल्डर को चेक बाउंस के दो मामलों में दो साल की कुल कैद की सजा सुनाई है। उस पर कुल 5.6 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि दो मामलों में बिल्डर पर 2.55 करोड़ रुपये और 25 लाख रुपये के चेक शामिल हैं। जुर्माना राशि का दोगुना है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसबी काले का आदेश 12 दिसंबर का था। हालांकि, आदेश का विवरण शनिवार को उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि कानूनी सेवाओं के लिए दिए गए चेक बाउंस होने के बाद 68 वर्षीय बिल्डर के ठाणे स्थित वकील द्वारा मामला दायर किया गया था।

Maharashtra Three people died four critically injured in Collision between car truck in Kasa PS Palghar
हथकड़ी - फोटो : पिक्साबे
मुंबई में चर्च के कब्रिस्तान में तोड़फोड़ करने का आरोपी गिरफ्तार
मुंबई के प्रसिद्ध माहिम चर्च से जुड़े एक कब्रिस्तान में 18 'क्रॉस' तोड़ने के आरोप में 22-वर्षीय एक व्यक्ति को रविवार को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस कृत्य के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है। मुंबई के उपनगरीय माहिम में शनिवार सुबह सेंट माइकल चर्च के कब्रिस्तान में कथित रूप से 'क्रॉस' तोड़ने के बाद आरोपी कुछ देर चर्च में बैठा रहा।

Maharashtra Three people died four critically injured in Collision between car truck in Kasa PS Palghar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पतंग की डोर से गर्दन कटी, लड़की को लगे 26 टांके
नागपुर शहर में पतंग की डोर में चोट लगने से एक लड़की के गले में 26 टांके लगे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यशोधरा नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि यह चोट प्रतिबंधित मांझे के कारण लगी थी। फारूक नगर की रहने वाली पांच वर्षीय शबनाज शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी, तभी पतंग की डोर से उसके गले में फंस गई। दोस्तों ने मांझा खींचकर उसकी मदद करने की कोशिश की तो चोट और बढ़ गई। उसे 26 टांके लगे हैं। हमने भारतीय दंड संहिता और पर्यावरण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed