फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: The mountaineers of the Giripremi Sangh, based in Pune, hoisted the tricolor on the Kang Yatse peaks of the Himalayas

महाराष्ट्र : पुणे स्थित गिरिप्रेमी संघ की पर्वतारोहियों ने हिमालय की कांग यात्से चोटियों पर लहराया तिरंगा  

Sat, 07 Aug 2021 05:20 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 07 Aug 2021 05:20 AM IST
सार

  • साल 1984 के लंबे अंतराल के बाद महिलाओं की टीम ने इस चोटी पर तिरंगा लहराया है।
  • हिमालय पर्वत शृंखला की कांगयात्से-1 की उंचाई 6 हजार मीटर से भी अधिक है।

विज्ञापन
Maharashtra: The mountaineers of the Giripremi Sangh, based in Pune, hoisted the tricolor on the Kang Yatse peaks of the Himalayas
हिमालय पर्वतारोही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे स्थित गिरिप्रेमी संघ की महिला पर्वतारोहियों ने अगस्त के पहले हप्ते में कांग यात्से 1 और कांग यात्से 2 चोटियों पर करीब 6 हजार मीटर की चढ़ाई कर पर्वतारोहण के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। दोनों पर्वत चोटियां हिमालय पर्वतमाला के लद्दाख क्षेत्र में हैं। साल 1984 के लंबे अंतराल के बाद महिलाओं की टीम ने इस चोटी पर तिरंगा लहराया है।

विज्ञापन


हिमालय पर्वत शृंखला की कांगयात्से-1 की उंचाई 6 हजार मीटर से भी अधिक है। इस साल पुणे की गिरिप्रेमी संस्था की प्रियंका चिंचोरकर, स्मिता करिवडीकर, अंजली कात्रे, सायली बुधकर, स्नेहा गुडे और पद्मजा गुडे ने इस दोहरे पर्वतारोही अभियान में हिस्सा लिया और चोटी फतह करने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन


प्रसिद्ध पर्वतारोही व श्री शिव छत्रपति पुरस्कार विजेता उमेश जिरपे ने बताया कि महिलाओं ने दो वर्षों के कठिन परिश्रम के बाद और प्रतिकूल परिस्थितियों को मात देकर चढ़ाई में कामयाब हुई हैं। हालांकि खराब मौसम के कारण वे पहले प्रयास में शिखर पर नहीं चढ़ सकी और उन्हें बेस कैंप में लौटना पड़ा। लेकिन इस महिला टीम ने 4 और 5 अगस्त को सफलतापूर्वक कांग यात्से चोटी को फतह कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed