फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra thane Shivsena UBT pradeep purnekar murder cbi probe demand CM Fadnavis

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: शिवसेना नेता के परिवार ने भाजपा नेताओं से की मुलाकात, सीएम फडणवीस से क्या की मांग?

Sat, 03 Oct 2026 11:40 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, ठाणे, महाराष्ट्र
पीटीआई, ठाणे, महाराष्ट्र Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 03 Oct 2026 11:40 AM IST
सार

ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के बाद परिवार ने स्थानीय राजनीतिक दबाव की आशंका जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
maharashtra thane Shivsena UBT pradeep purnekar murder cbi probe demand CM Fadnavis
शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है। परिवार ने इस हत्याकांड में ठाणे शहर के स्थानीय राजनीतिक दखल की भी आशंका जताई है। पूर्णेकर के परिवार ने शुक्रवार को भाजपा नेता विधायक संजय केलकर और एमएलसी निरंजन डावखरे से मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक कराने का आग्रह किया जिससे कि राजनीतिक दबाव से मुक्त निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन


पूर्णेकर की पत्नी और बेटे ने दोषियों को मौत की सजा और राजनीतिक पदों पर बैठे संदिग्धों को तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने सीबीआई से मामले में शामिल होने और हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने की अपील की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'ज्ञानू, तुझे डेमोक्रेसी पर भरोसा नहीं क्या?': मुंबई में उमड़ा युवाओं का सैलाब, ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हुआ था 29 सितंबर की रात?
शिवसेना (यूबीटी) के ठाणे डिविजन प्रमुख पूर्णेकर को 29 सितंबर की रात कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन के इलाके में गोली मारी गई और धारदार हथियार से हमला किया गया था। इसके बाद उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


इस बीच, जानकारी सामने आई है कि आरोपियों में से एक, निखिल यादव, जो पूर्णेकर के घर के पास खाने-पीने का स्टॉल चलाता था, ने रेकी की थी और शिवसेना (यूबीटी) नेता के शेड्यूल, आने-जाने और भागने के रास्तों पर बारीकी से नजर रखी थी। पुलिस ने पहले ही पप्पू शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। वह पूर्णेकर का करीबी था और हमले के समय उनके ऑफिस में ही मौजूद था। उस पर शूटरों को लॉजिस्टिकल मदद देने का शक है।

ये भी पढ़ें: ईसीआईनेट पोर्टल विवाद: कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बताया 'झूठा', जनप्रतिनिधित्व अधिनियम पर क्या बोले जयराम रमेश?

अधिकारी ने क्या कहा?
अधिकारी ने कहा कि क्राइम ब्रांच इस बात की जांच कर रही है कि यादव ने हथियारों का प्रशिक्षण कहां से लिया, हथियार किसने सप्लाई किए और क्या कॉन्ट्रैक्ट के पैसे दिए गए थे? पूर्णेकर के परिवार ने ठाणे की पूर्व मेयर और शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता मीनाक्षी शिंदे और उनके पति राजेंद्र शिंदे पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। हालांकि, मीनाक्षी शिंदे ने शुक्रवार को हत्या के मामले से अपना नाम जोड़ने की कोशिशों को खारिज करते हुए कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed