{"_id":"6a66bc2e6f4d6d134a040fcb","slug":"maharashtra-thane-flash-flood-tourist-friend-navi-mumbai-dam-youth-drowned-nagpur-pune-and-other-parts-news-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका
Mon, 27 Jul 2026 10:56 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के शाहपुर तालुका में रविवार को भारी बारिश से आई अचानक बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हुई, एक लापता है। तीन पर्यटकों को बचाया गया। कल्याण के पांच दोस्त डोलखंब क्षेत्र के चोंढे के पास एक झरने पर वीकएंड की छुट्टियां मनाने गए थे, जहां यह हादसा हुआ। रविवार दोपहर जंगल में मौसम तेजी से बदला, जिससे क्लाउडबर्स्ट जैसी बारिश हुई। कुछ ही मिनटों में नाले का जलस्तर बढ़ा और पर्यटक तेज धाराओं में बह गए। बचाव दल ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला। मृतक आकाश देशमुख (21) कल्याण के आधारवाड़ी का था, उसका शव शाम को मिला। लापता दिनेश मंडलकर (34) कल्याण ईस्ट का है, उसकी तलाश जारी है। स्थानीय अधिकारियों ने मानसून में झरनों और नदियों पर न जाने की चेतावनी दी है।
महाराष्ट्र ने आरकेवीवाई में बनाया रिकॉर्ड, पहली किस्त का 75% खर्च करने वाला पहला राज्य
महाराष्ट्र राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) की पहली किस्त का 75 फीसदी खर्च करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान योजना की समीक्षा में इस उपलब्धि पर राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और सरकार की प्रतिबद्धता के कारण महाराष्ट्र दूसरी किस्त पाने का हकदार बना है। राज्य ने पहली किस्त के 335 करोड़ रुपये में से 260 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं, जिसके बाद दूसरी किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत 1,256 करोड़ रुपये में से 335 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। चौहान ने डिजिटल कृषि, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, बीज, तिलहन और कृषि वानिकी योजनाओं में खर्च बढ़ाने तथा बीज संबंधी बकाया देनदारियों का जल्द निपटारा करने की सलाह भी दी।
संपत्ति धोखाधड़ी मामले में पूर्व राज्यसभा सांसद रिजवी को अग्रिम जमानत नहीं
मुंबई की एक अदालत ने कथित संपत्ति धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर हसन रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश महेश जाधव ने कहा कि प्रथम दृष्टया रिजवी मामले में गहराई से शामिल दिखाई देते हैं और उनसे हिरासत में पूछताछ जरूरी है। पुलिस के अनुसार, रिजवी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक मृत महिला की जगह दूसरी महिला को पेश करके संपत्ति हड़पने का आरोप है। बचाव पक्ष ने कहा कि 84 वर्षीय रिजवी समाजसेवी हैं और उनके हस्ताक्षरों का दुरुपयोग किया गया। वहीं, अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि फर्जी दस्तावेज जानबूझकर तैयार किए गए और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच के लिए हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। अदालत ने आशंका जताई कि जमानत मिलने पर वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
करजत जिले में नीट अभ्यर्थी ने खुदकुशी की
महाराष्ट्र में एक छात्रा के आत्महत्या करने की खबर है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस ने कहा, करजत जिले के अहिल्यानगर के जलालपुर निवासी अंकिता सांगले ने NEET पुनर्परीक्षा में 166 अंक प्राप्त करने के बाद कल (रविवार को) आत्महत्या कर ली। करजत पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
नवी मुंबई के बांध में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका
बाढ़ और बारिश के पानी की चपेट में आने की ऐसी एक अन्य घटना ठाणे-बेलापुर रोड पर हुई। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दीघा इलाके में एक बांध में तैरते समय 28 वर्षीय एक व्यक्ति लापता हो गया।पीड़ित की पहचान अंकुश गौड़ के रूप में हुई है। पुलिसकर्मी ने बचाव कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद शनिवार को पानी में राफ्ट उतारे गए। व्यापक तलाशी अभियान के बावजूद पीड़ित का पता नहीं लग सका है। अधिकारियों के मुताबिक अंधेरा छा जाने के कारण तलाशी अभियान में बाधा उत्पन्न हुई, इसलिए बचाव कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद परिवार के सदस्यों और पुलिस को सूचित कर दिया गया कि तलाशी अभियान सुबह जल्दी फिर से शुरू होगा।