{"_id":"633d6e340725934790237279","slug":"maharashtra-ten-rescued-after-fire-on-18th-floor-of-thane-high-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ठाणे में इमारत की 18वीं मंजिल पर लगी आग, 10 लोगों का किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ठाणे में इमारत की 18वीं मंजिल पर लगी आग, 10 लोगों का किया गया रेस्क्यू
Wed, 05 Oct 2022 10:22 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:22 PM IST
सार
आग लगने के बाद 18वीं मंजिल पर करीब दस लोग फंस गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक आवासीय इमारत की 18वीं मंजिल पर बुधवार को आग लग गई। आग की वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 10 लोगों का रेस्क्यू किया।
ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे घोडबंदर रोड के पाटलीपाड़ा इलाके में यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि 27 मंजिला इमारत की 18वें फ्लोर पर आग लगी। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और आरडीएमसी कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का मालूम नहीं चल सका है। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है।
तीसरी मंजिल पर आग लगने से दो फ्लैट जलकर हुए खाक
बुधवार यानी 3 अक्तूबर 2022 को ठाणे जिले के खड़कपाड़ा इलाके में मोहन अल्टिजा इमारत की तीसरी मंजिल में आग लगने से दो फ्लैट जलकर खाक हो गए। पहले तो लोगों ने धुंए को कोहरा समझा, लेकिन जैसे ही आग की लपटे उठने लगी। तभी मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से तीसरी मंजिल पर कई लोग फंस गए। जिन्हें दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि, कुछ लोगों को साड़ी के सहारे भी तीसरी मंजिल से निकाला गया। अभी आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है।