{"_id":"615c07cd8ebc3edaf11508e3","slug":"maharashtra-temples-reopen-on-7-october-corona-guideline-must-follow-uddhav-thackeray-bjp-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सात अक्तूबर से खोले जाएंगे शिरडी, सिद्धिविनायक मंदिर के द्वार, कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सात अक्तूबर से खोले जाएंगे शिरडी, सिद्धिविनायक मंदिर के द्वार, कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य
Tue, 05 Oct 2021 02:42 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:42 PM IST
सार
महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित वाले राज्यों में से एक है। कोरोना की दूसरी लहर में महाराष्ट्र में हालात बेकाबू हो गए थे। बाजार, मॉल, धार्मिक स्थल और सिनेमा घरों को बंद कर सरकार ने काफी हद तक काबू पाया। हालात ठीक होने के बाद सरकार ने मंदिर और मार्केट खोलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
शिरडी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना की रफ्तार कम होने लगी है। संक्रमण कम होने के साथ ही लागू प्रतिबंधों को भी हटाया जा रहा है। बाजार, मॉल, धार्मिक स्थल धीरे-धीरे खोले जा रहे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र में भी अब पाबंदियों में ढील दी जा रही है। राज्य सरकार ने 7 अक्तूबर से मंदिर और धार्मिक स्थलों को खोलने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालु सात अक्तूबर से शिरडी मंदिर, सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबा देवी मंदिर में देवी-देवताओं के दर्शन करने जा सकेंगे। हालांकि, इस दौरान लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
शिरडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन पास रखने वाले कम से कम 15,000 भक्तों को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी में साईंबाबा मंदिर में दैनिक आधार पर प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। अधिकारी ने कहा कि राज्य में पूजा स्थल 7 अक्टूबर से फिर से खुलने वाले हैं, इसके लिए जिला प्रशासन और श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
भाजपा का ठाकरे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। विपक्षी दल भाजपा लंबे समय से धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग कर रही थी। भाजपा नेताओं ने इसको लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था और हिंदू लोगों के साथ भेदभाव का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन