{"_id":"5ed09ba18ebc3e904e1cca70","slug":"maharashtra-temple-looted-in-palghar-and-priests-attacked-by-three-unidentified-assailant","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पालघर में फिर पुजारियों पर हमला, मंदिरों में की लूटपाट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पालघर में फिर पुजारियों पर हमला, मंदिरों में की लूटपाट
Fri, 29 May 2020 11:37 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 29 May 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पालघर जिले में तीन अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर दो पुजारियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना जिले के बालीवली गांव की है, जहां तीन हमलावरों ने पहले मंदिर के पुजारियों पर हमला किया और फिर वहां लूटपाट की।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात 12.30 बजे हुई, जब तीन हथियारबंद आदमियों ने वसई तालुका के बालीवली में जागृत महादेव मंदिर और आश्रम में धावा बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीनों ने मंदिर के प्रमुख पुजारी शंकरानंद सरस्वती और उनके सहायक पर हमला किया और 6,800 रुपये का सामान लूटकर भाग गए। इस घटना के संबंध में विरार पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 394 और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन