फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra supriya sule slams bjp for insulting nawab malik trapped ajit pawar after devendra fadnavis letter

Maharashtra: 'नवाब मलिक का अपमान किया', सुप्रिया सुले ने भाजपा पर लगाए अजित पवार को फंसाने के आरोप

Fri, 08 Dec 2023 11:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 08 Dec 2023 11:06 AM IST
सार

सुप्रिया सुले का यह बयान राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के उस पत्र के बाद सामने आया है, जो फडणवीस ने अजित पवार को लिखा था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि 'मैंने पत्र पढ़ा है'।

विज्ञापन
maharashtra supriya sule slams bjp for insulting nawab malik trapped ajit pawar after devendra fadnavis letter
देवेंद्र फडणवीस और नवाब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि पार्टी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक का अपमान कर रही है। सुप्रिया सुले ने ये भी आरोप लगाया कि भाजपा ने अजित पवार गुट को फंसाया हुआ है। सुप्रिया सुले ने भाजपा को 'भ्रष्ट जुमला पार्टी' बताया। सुप्रिया सुले का यह बयान राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के उस पत्र के बाद सामने आया है, जो फडणवीस ने अजित पवार को लिखा था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि 'मैंने पत्र पढ़ा है और जिस तरह से नवाब मलिक का अपमान किया गया है, वह गलत है।' 
विज्ञापन


नवाब मलिक को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मतभेद!
बता दें कि 7 दिसंबर को एनसीपी नेता नवाब मलिक विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल हुए। इस दौरान वह विधानसभा में सत्ता पक्ष की तरफ अजित पवार गुट के विधायकों के साथ बैठ गए। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि नवाब मलिक अजित पवार गुट में शामिल होने जा रहे हैं। इन कयासों के बीच राज्य के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के दूसरे डिप्टी सीएम और एनसीपी गुट के नेता अजित पवार को पत्र लिखा है। इस पत्र में फडणवीस ने सलाह दी है कि अजित पवार को नवाब मलिक को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन


फडणवीस ने पत्र लिख की ये मांग
फडणवीस ने लिखा- 'आपकी पार्टी में कौन शामिल होगा, कौन नहीं, इसका फैसला करने का अधिकार आपका है लेकिन मुझे लगता है कि नवाब मलिका को पार्टी में शामिल करने से गठबंधन को नुकसान हो सकता है। महाविकास अघाड़ी की सरकार में नवाब मलिक मंत्री थे और गिरफ्तारी के बावजूद मंत्री बने रहे  थे लेकिन हमारा गठबंधन महाविकास अघाड़ी की तरह नहीं है।' फडणवीस ने पत्र में लिखा कि 'नवाब मलिक विधायक हैं और विधानसभा सत्र में शामिल होना उनका अधिकार है। हमारी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन हम नवाब मलिक को गठबंधन में शामिल करने का विरोध करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं नवाब मलिक
बता दें कि ईडी ने बीती 23 फरवरी 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था। मलिक पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके साथियों के साथ कथित तौर पर पैसों का लेनदेन किया। नवाब मलिक पर आरोप है कि उन्होंने दाऊद इब्राहिम गैंग की जमीनें सस्ते दामों पर खरीदीं। नवाब मलिक 18 महीने जेल में रहे और बीती 23 अगस्त को ही सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें खराब सेहत के आधार पर जमानत दी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed