फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Suddenly the water of the well started boiling in Buldana, people ran away leaving the bucket

महाराष्ट्र: अचानक कुएं से निकलने लगा गर्म पानी, बाल्टी छोड़कर भागे लोग, प्रशासन ने जांच के लिए भेजे सैंपल

Thu, 22 Jul 2021 10:52 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलढाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलढाणा Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 22 Jul 2021 10:52 AM IST
सार

बुलढाणा जिले के संग्रामपुर तहसील के अकोली नामक गांव में रहने वाले भानुदास सालुंकि के घर में उनका 40 फीट गहरा एक कुआं है, जो उन्होंने 14-15 वर्ष पहले बनवाया था। 14 जुलाई को भानुदास ने अपने कुएं से पानी निकाला तो वह हैरान रह गए कि कुंए का पानी इतना गर्म क्यों है। उन्होंने दोबारा कुएं से पानी निकाला और उसे छूकर देखा तो वह भी गर्म था, जिसके बाद वह घबरा कर रस्सी और बाल्टी छोड़कर भाग गए। 

विज्ञापन
Maharashtra:  Suddenly the water of the well started boiling in Buldana, people ran away leaving the bucket
बुलढाणा जिले में जिस कुएं से निकला गर्म पानी, देखने पहुंचे लोग - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के एक कुएं से गर्म पानी निकलने का मामला सामने आया है। इसके बाद से कुआं और उसका मालिक चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तसल्ली करने के लिए कुएं के पानी को निकालकर हाथ से छूकर देखने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


बुलढाणा जिले के संग्रामपुर तहसील के अकोली नामक गांव में रहने वाले भानुदास सालुंकि के घर में उनका 40 फीट गहरा एक कुआं है, जो उन्होंने 14-15 वर्ष पहले बनवाया था। 14 जुलाई को भानुदास ने अपने कुएं से पानी निकाला तो वह हैरान रह गए कि कुंए का पानी इतना गर्म क्यों है। उन्होंने दोबारा कुएं से पानी निकाला और उसे छूकर देखा तो वह भी गर्म था, जिसके बाद वह घबरा कर रस्सी और बाल्टी छोड़कर भाग गए। बस फिर क्या था। पूरे गांव में यह खबर हवा की तरहफ फैल गई। दूर-दूर से लोग पानी को छूकर तसल्ली करने के लिए आने लगे। 
विज्ञापन


प्रशासन ने जांच के लिए भेजे सैंपल
तहसील प्रशासन को भी कुएं से गरम पानी निकलने की खबर मिली। तहसीलदार अपनी टीम के साथ कुएं के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने भी पानी में हाथ डालकर चेक किया तो उन्हें भी अहसास हुआ कि कुएं से जो पानी निकाला जा रहा है, वह काफी गर्म है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि जिस कुंए से गर्म पानी निकल रहा है, उससे 15 से 20 फिट की दूरी पर दूसरा कुआं है, जिसका पानी साधारण है। तहसीलदार ने दोनों कुएं के पानी के सैंपल जलगांव-जामोद की प्रयोगशाला में भेज दिए हैं, अब रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि कुएं के पानी के गर्म होने के पीछे क्या राज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहाने के लिए मिलाना पड़ रहा ठंडा पानी...

कुएं के मालिक भानुदास सोलंकी ने बताया कि 10 से 12 साल पहले यह कुआं खुदवाया था। अभी तक ठीक से पानी आ रहा था, लेकिन पिछले 14 जुलाई से पानी अचानक गर्म आ रहा है। पानी इतना गर्म है कि नहाने के लिए उसमें ठंडा पानी मिलाना पड़ रहा है।

.. कहीं तेजाब तो नहीं निकल रहा
गांव की महिला का कहना है कि हम इस कुएं का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते थे, अचानक पानी गर्म आ रहा है, जिससे हम और गांव बाकी लोग दहशत में आ गए हैं। आखिर क्या हुआ, कहीं तेजाब तो नहीं निकल रहा है। 

रिपोर्ट का इंतजार...
भूलजल सर्वेक्षण विभाग विश्वास वालदे ने कहा, 'तहसीलदार ने मुझे अकोली गांव के कुएं से निकल रहे गर्म पानी की सूचना दी। मैंने उन्हें कहा कि गर्म पानी आने वाले कुएं और पास के दूसरे कुएं के पानी के सैंपल जलगांव-जामोद में स्थित पानी की प्रयोगशाला में भेज दें। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि क्या कारण है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed