{"_id":"60aa34b38ebc3e300a19fb47","slug":"maharashtra-struggling-with-shortage-of-covid-vaccines-government-halts-vaccination-of-people-between-18-and-44-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: टीकों की कमी से जूझ रहा महाराष्ट्र, सरकार ने रोका 18 से 44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: टीकों की कमी से जूझ रहा महाराष्ट्र, सरकार ने रोका 18 से 44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन
Sun, 23 May 2021 04:25 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 23 May 2021 04:25 PM IST
सार
महाराष्ट्र में कोरोना टीकों की भारी कमी है। इस कारण राज्य सरकार ने फिलहाल 18 से 44 साल के लोगों को टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कोरोना महामारी को रोकने के लिए सरकार टीकाकरण अभियान पर जोर दे रही है, लेकिन देश के कई राज्य कोविड टीकों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। वैक्सीन की कमी का असर देश में एक समय में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी दिख रहा है। वैक्सीन की कमी से जूझ रहे महाराष्ट्र में कोरोना टीकाकरण को लेकर नए निर्देश जारी किए गए हैं। दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों के लिए चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान को टीकों की पर्याप्त आपूर्ति न होने से फिलहाल रोक दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने की बैठक
बता दें, मुख्यमंत्री ने यह बात आज यानी रविवार (23 मई) को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित एक बैठक में कही। उन्होंने यह बैठक बाल चिकित्सकों और कोविड टास्क फोर्स की टीम के साथ की। ठाकरे ने आगे कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि जून में वैक्सीन की उत्पादन क्षमता बढ़ जाएगी, तब हम राज्य में 24 घंटे टीकाकरण अभियान चला सकते हैं।’
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कोई कमी न हो, इस बात पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ठाकरे ने यह भी कहा, ‘कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, हमें तीसरी लहर को लेकर खुद को तैयार रखना चाहिए। दूसरी लहर में, हमें ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा, भविष्य में इसे दोहराया नहीं जाना चाहिए। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि आने वाले दिनों में प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी न हो। हम आत्मनिर्भर होंगे, लेकिन इसमें समय लगेगा।’
विज्ञापन
कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग करने वालों की सराहना की
ठाकरे ने बैठक में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने के लिए डॉक्टरों, पुलिस, विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ताओं और गैर सरकारी संगठनों सहित महाराष्ट्र के लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ कप्तान हूं और कप्तान अकेला कुछ नहीं कर सकता। इसका श्रेय पूरी टीम को जाता है और मुझे गर्व है कि मेरे पास एक मजबूत टीम है।
पिछले 24 घंटे में 682 लोगों की मौत
ठाकरे ने आगे कहा कि जब राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे थे, तब मैंने संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन जैसे कड़े फैसले लिए थे और लोगों ने हमारा सहयोग किया। यही एकमात्र कारण है कि हम कोरोना को नियंत्रित करने में सक्षम हुए, लेकिन यह अभी खत्म नहीं हुआ है। मालूम हो कि महाराष्ट्र में शनिवार (22 मई) के दिन कोरोना के 26,133 नए पॉजिटिव केस सामने दर्ज हुए। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस घातक के कारण 682 लोगों की जान चली गई। वहीं, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के 3,69,673 सक्रिय मामले हैं।