फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Stop people close to you speaking against Maratha reservation manoj Jarange to devendra Fadnavis

Maharashtra: 'मराठाओं के खिलाफ बोलने वालों को रोकें', कोटा को लेकर फडणवीस पर भड़के जारांगे

Mon, 11 Dec 2023 03:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 11 Dec 2023 03:06 PM IST
सार

जारांगे ने कहा कि 'आप कह सकते हैं कि यह मेरी आखिरी विनती है। उन्हें (महाराष्ट्र के नेताओं) देखना चाहिए कि लोगों में असंतोष नहीं होना चाहिए। पांच-सात लोग हैं जो मराठाओं के बारे में बोल रहे हैं।'

विज्ञापन
maharashtra Stop people close to you speaking against Maratha reservation manoj Jarange to devendra Fadnavis
मनोज जारांगे और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मराठा आरक्षण की मांग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के कुछ करीबी लोग मराठाओं के खिलाफ बोल रहे हैं। जारांगे ने अपील की कि फडणवीस लोगों को ऐसा करने से रोकें। रविवार रात को लातूर में पत्रकारों से बात करते हुए जारांगे ने कहा कि उन्हें सीएम एकनाथ शिंदे पर विश्वास है कि वह मराठा समुदाय को आरक्षण देंगे। 
विज्ञापन


'फडणवीस के करीबी मराठाओं पर बोल रहे'
जारांगे आरक्षण के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए राज्य के अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इसी के तहत रविवार को वह लातूर पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए जारांगे ने कहा कि 'आप कह सकते हैं कि यह मेरी आखिरी विनती है। उन्हें (महाराष्ट्र के नेताओं) देखना चाहिए कि लोगों में असंतोष नहीं होना चाहिए। पांच-सात लोग हैं जो मराठाओं के बारे में बोल रहे हैं और ये लोग देवेंद्र फडणवीस के करीबी हैं।' जारांगे ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया।  
विज्ञापन


'24 दिसंबर के बाद भुगतने होंगे नतीजे'
जारांगे ने कहा कि 'फडणवीस को यह समझना चाहिए कि राज्य में शांति होनी चाहिए। मराठा समुदाय ने फडणवीस के शब्दों का अभी तक मान रखा है। आपके (फडणवीस) दिमाग में क्या चल रहा है, आपको उसे साफ करना चाहिए या ऐसे लोगों को रोकें। अगर आप इन्हें नहीं रोकेंगे तो हम समझ जाएंगे कि आप क्या चाहते हैं। अगर आप सोचते हैं कि इसमें कोई गंभीर बात नहीं है तो सरकार को 24 दिसंबर के बाद इसके नतीजे भुगतने होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जारांगे ने आगे कहा कि 'सरकार को मराठाओं को 24 दिसंबर को आरक्षण दे देना चाहिए। हम समझ गए हैं कि आप आराम से बात करते हैं लेकिन आप हमारा काम भी नहीं कर रहे हैं। हमें सीएम एकनाथ शिंदे पर विश्वास है कि वह हमें आरक्षण देंगे। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो हम 24 दिसंबर के बाद उनके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed