फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra State Women Commission to form squad to help girls, said- minister MP Lodha

Maharashtra: मर्जी से शादी करने वाली लड़कियों के लिए सरकार बनाएगी विशेष स्कॉड, महिला आयोग को निर्देश जारी

Sat, 19 Nov 2022 02:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Nov 2022 02:23 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा है कि हमने राज्य महिला आयोग को स्कॉड बनाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Maharashtra State Women Commission to form squad to help girls, said- minister MP Lodha
मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के श्रृद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस वीभत्स हत्याकांड की चीखें महाराष्ट्र तक में सुनाई दी हैं। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार लड़कियों की मदद के लिए विशेष स्कॉड बनाने जा रही है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा है कि हमने राज्य महिला आयोग को स्कॉड बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, दिल्ली में हुए हालिया मामले में हमने देखा है कि जब लड़कियां, 18 साल की हो जाती हैं, तो उन्हें परिवार या पुलिस द्वारा रोका नहीं जा सकता। ऐसे में वह परिवार के खिलाफ जाकर शादी करती हैं। ये लड़कियां जानती हैं कि उन्हें इस कदम के बाद परिवार से कोई मदद नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने कहा, ऐसे में यह स्कॉड सुनिश्चित करेगा कि अन्य लड़कियों के साथ ऐसा न हो। ऐसी लड़कियों को जरूरत पड़ने पर यह स्कॉड उन्हें जरूरी मदद और सुरक्षा प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed