फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Speculations to remove state Congress president Thorat, satav, Deshmukh in race

महाराष्ट्र: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थोरात को हटाने की अटकलें, सातव और देशमुख दौड़ में

Wed, 06 Jan 2021 06:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 06 Jan 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Speculations to remove state Congress president Thorat, satav, Deshmukh in race
balasaheb thorat - फोटो : ANI
महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात को हटाने की अटकलें तेज हो गई हैं। अभा कांग्रेस कमेटी के महाराष्ट्र प्रभारी एचके पाटिल ने इस बारे में मुंबई में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। थोरात को ‘एक व्यक्ति, एक पद‘ के फाॅर्मूले के चलते हटाया जा सकता है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के पद की दौड़ में गुजरात के प्रभारी महासचिव राजीव सातव, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अमित देशमुख शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि थोरात अभी महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी सरकार में राजस्व मंत्री भी हैं और वे कांग्रेस विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर रहे हैं। 
विज्ञापन



दो दिनी दौरे पर पहुंचे पाटिल
दो दिवसीय दौरे पर आए पाटिल ने महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से मंगलवार रात को सहयाद्रि अतिथि गृह में चर्चा की और उसके बाद पार्टी की राज्य इकाई में बदलाव के लिए थोरात के साथ बैठक की। उन्होंने बुधवार सुबह राज्य के लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण से भी मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान पार्टी की मौजूदा स्थिति और इसे दोबारा ताकतवर बनाने के उपायों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री पद नहीं, संगठन का पद छोड़ने को तैयार
सूत्र ने बताया कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस राज्य में एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले को लागू करेगी। ऐसे में थोरात के पास महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद या एमवीए सरकार में मंत्री पद में से किसी एक पर बने रहने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने संगठन का पद छोड़ने की इच्छा जताई है।


महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के पद की दौड़ में गुजरात के प्रभारी महासचिव राजीव सातव, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अमित देशमुख, यशोमति ठाकुर, विजय वडेट्टीवार और विश्वजीत कदम शामिल हैं। सातव को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है और इस समय वह महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हैं। पाटिल अपने मुंबई दौरे के दौरान महाराष्ट्र के अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं विधायकों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed