Maharashtra: मां ने पेंशन का पैसा देने से किया इनकार, बेटे ने फोड़ दिया सिर
पुलिस ने बताया, मामला महाराष्ट्र के बारामती क्षेत्र का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, आरोपी अपनी वृद्ध मां से पेंशन के पैसे मांग रहा था, इसी दौरान दोनों में बहस हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में पेंशन को लेकर हुए छोटे से विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी मां का सिर फोड़ दिया। उसने लकड़ी के बड़े से टुकड़े को अपनी मां के सिर पर मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया, मामला महाराष्ट्र के बारामती क्षेत्र का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, आरोपी अपनी वृद्ध मां से पेंशन के पैसे मांग रहा था, इसी दौरान दोनों में बहस हो गई, जिसके बाद बेटे ने मां पर हमला कर दिया।
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी अपनी मां से पेंशन के पैसे मांग रहा है, लेकिन उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद बेटा अपना आपा खो देता है और पास में ही रखे लकड़ी के टुकड़े से अपनी मां पर हमला कर देता है, जिससे वह लहूलुहान हो जाती है। बाद में पड़ोसियों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। हमला करने के बाद बेटा भी सड़क पर ही गिर जाता है।