{"_id":"6309df3a378de155646ac561","slug":"maharashtra-six-cattle-smugglers-try-to-run-over-forest-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पशु तस्करों ने की वन रक्षकों को वाहन से कुचलने की कोशिश, छह गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पशु तस्करों ने की वन रक्षकों को वाहन से कुचलने की कोशिश, छह गिरफ्तार
Sat, 27 Aug 2022 02:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:39 PM IST
सार
घटना उस समय हुई जब वन रक्षक पालघर जिले के वाडा में खंडेश्वरी नाका पर वाहनों की जांच कर रहे थे। जांच चल रही थी तभी वन रक्षकों ने एक पिकअप वैन को तेजी से भागते देखा और उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान, वैन चालक ने वन विभाग की सरकारी जीप को दो बार टक्कर मार दी, ताकि वह पलट जाए।
विज्ञापन
छह संदिग्ध पशु तस्करों को पीछा कर दबोचा (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में छह संदिग्ध पशु तस्करों को पीछा कर दबोच लिया गया। आरोपियों ने अपने वाहन से वन कर्मियों को कुचलकर मारने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब वन रक्षक पालघर जिले के वाडा में खंडेश्वरी नाका पर वाहनों की जांच कर रहे थे। जांच चल रही थी तभी वन रक्षकों ने एक पिकअप वैन को तेजी से भागते देखा और उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान, वैन चालक ने वन विभाग की सरकारी जीप को दो बार टक्कर मार दी, ताकि वह पलट जाए। हालांकि, कुछ दूर जाने के बाद वन कर्मियों ने पुलिस की मदद से वैन में सवार छह संदिग्ध लोगों को काबू में कर लिया। पीछा करने के दौरान वन विभाग के दो वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
वैन में थी पांच भैंसें व एक गाय
वन अधिकारियों ने बताया कि वैन में पांच भैंसे और एक गाय थी। उन्हें बुरी हालत में भरकर ले जाया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी सेवक के काम में बाधा और पशु क्रूरता निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन