{"_id":"610e98728ebc3e737d32a0aa","slug":"maharashtra-sit-formed-for-investigation-against-parambir-singh-accused-of-illegal-recovery-from-thane-builder","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: परमबीर सिंह के खिलाफ जांच के लिए बनाई एसआईटी, ठाणे के बिल्डर से अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: परमबीर सिंह के खिलाफ जांच के लिए बनाई एसआईटी, ठाणे के बिल्डर से अवैध वसूली का आरोप
Sat, 07 Aug 2021 07:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:58 PM IST
सार
महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा अवैध वसूली की जांच का फैसला किया है। एक बिल्डर की शिकायत पर सिंह व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Parambir Singh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के पूर्व पुलिस कप्तान परमबीर सिंह व 27 अन्य द्वारा कथित फिरौती वसूली के मामले में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने जांच का फैसला किया है। इसके लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
विज्ञापन
दरअसल महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ परमबीर सिंह ने अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। इसके बाद परमबीर सिंह व महाराष्ट्र सरकार के बीच एक तरह की जंग छिड़ गई है। देशमुख को कुर्सी गंवानी पड़ी तो परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस की कप्तानी।
विज्ञापन
आईपीएस परमबीर सिंह व अन्य के खिलाफ बिल्डर केतन तन्ना ने पिछले सप्ताह ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। इस केस में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एफआईआर में परमबीर सिंह के अलावा डीसीपी दीपक देवराज, सहायक आयुक्त प्रदीप शर्मा, इंस्पेक्टर राजकुमार कोथमिरे, जेल में बंद गैंगस्टर रवि पुजारी व ठाणे के एक पत्रकार के नाम हैं।
विज्ञापन
बिल्डर तन्ना ने यह आरोप लगाया
एफआईआर में बिल्डर तन्ना ने आरोप लगाया है कि परमबीर सिंह जब ठाणे के पुलिस आयुक्त थे, तब जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच आरोपियों ने उन्हें एंटी एक्सटॉर्शन सेल में तलब कर गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने को लेकर धमकाया और उनसे 1.25 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। इस मामले के अलावा महाराष्ट्र सीआईडी सट्टे के बुकी सोनू जालान द्वारा सिंह के खिलाफ लगाए गए कथित फिरौती के आरोपों की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि परमबीर सिंह को इस साल मार्च में मुंबई पुलिस के प्रमुख के पद से हटा दिया गया था। देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के बाहर एक एसयूवी में विस्फोटक मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई थी। इसके बाद उठे विवाद के दौरान परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृहमंत्री देशमुख पर अवैध वसूली कराने के आरोप लगाए थे। इसके बाद देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा था। इस मामले की जांच जारी है।