{"_id":"60d658458ebc3ed78077f262","slug":"maharashtra-siik-ceo-says-covavax-vaccine-will-protect-even-those-below-18-years-of-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: एसआईआई के सीईओ ने कहा- 18 साल से कम उम्र वालों की भी रक्षा करेगा कोवावैक्स टीका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: एसआईआई के सीईओ ने कहा- 18 साल से कम उम्र वालों की भी रक्षा करेगा कोवावैक्स टीका
Sat, 26 Jun 2021 03:57 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पुणे
एजेंसी, पुणे
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 26 Jun 2021 03:57 AM IST
सार
- पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा, पुणे में हमारी इकाई में इस सप्ताह निर्मित किए जा रहे कोवावैक्स की पहली खेप देखने के लिए उत्साहित हूं। सीरम इंडिया टीम ने अच्छा कार्य किया है।
विज्ञापन
भारतीय सीरम संस्थान
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी ने कोविड-19 टीके कोवावैक्स की पहली खेप का उत्पादन अपनी पुणे इकाई में शुरू कर दिया है। इस टीके को अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स इंक ने विकसित किया है।
विज्ञापन
पूनावाला ने कहा, इस टीके में 18 साल से कम उम्र की हमारी भावी पीढ़ियों की रक्षा करने की काफी क्षमता है। परीक्षण चल रहा है। पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा, पुणे में हमारी इकाई में इस सप्ताह निर्मित किए जा रहे कोवावैक्स की पहली खेप देखने के लिए उत्साहित हूं।
विज्ञापन
सीरम इंडिया टीम ने अच्छा कार्य किया है। इससे पहले पूनावाला ने इस वर्ष मार्च में कहा था कि भारत में कोवावैक्स टीके का क्लीनिकल परीक्षण शुरू हो गया है और कंपनी द्वारा इस साल सितंबर तक इसे लॉन्च करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पिछले साल अगस्त में नोवावैक्स इंक ने अपने टीके एनवीएक्स-सीओवी 2373 के विकास और व्यवसायीकरण के लिए सीरम इंस्टीट्यूट के साथ एक लाइसेंस समझौते की घोषणा की थी।