फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Shiv Sena veteran Satishchandra Pradhan dead

Maharashtra: शिवसेना के वरिष्ठ नेता सतीशचंद्र प्रधान का निधन, पार्टी की स्थापना में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

Sun, 29 Dec 2024 05:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Dec 2024 05:16 PM IST
सार

Maharashtra: ठाणे नगर निगम के पहले महापौर सतीशचंद्र प्रधान का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। कल सुबह अंतिम संस्कार के लिए उनके घर से शव यात्रा निकलेगी। वह महाराष्ट्र से दो बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे। वह राज्यसभा में शिवसेना के नेता भी रहे।

विज्ञापन
Maharashtra Shiv Sena veteran Satishchandra Pradhan dead
सतीशचंद्र प्रधान (फाइल) - फोटो : फेसबुक/सतीश प्रधान ज्ञानसाधना कॉलेज, ठाणे

विस्तार

शिवसेना के पूर्व सांसद और ठाणे नगर निगम के पहले महापौर सतीशचंद्र प्रधान का रविवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार के मुताबिक, वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। कल सुबह अंतिम संस्कार के लिए उनके घर से शव यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन

 
शिवसेना की स्थापना में निभाई थी अहम भूमिका
सतीशचंद्र प्रधान का जन्म 29 अगस्त 1940 को मध्य प्रदेश के धार में हुआ था। उन्होंने 1966 में बाल ठाकरे के साथ मिलकर शिवसेना पार्टी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने ठाणे शहर और जिले में पार्टी संगठन को मजबूत किया। 
विज्ञापन


ठाणे के पहले महापौर रहे
प्रधान ठाणे नगर निगम के पहले महापौर रहे। उन्होंने महापौर रहते हुए शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हंने संस्कृति, कला और खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम और राम गणेश गडकरी थिएटर के निर्माण में भी उनका बड़ा योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed