फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Shiv Sena leader Sanjay Raut meets NCP Anil Deshmukh

Sanjay Raut: एनसीपी नेता अनिल देशमुख से मिले राज्यसभा सांसद, बताया निर्दोष

Sat, 31 Dec 2022 01:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 01:51 AM IST
सार

संजय राउत ने कांग्रेस नेता से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, देशमुख निर्दोष हैं। उनकी तरह केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के कारण मैंने भी अन्याय सहा है। इससे पहले कभी भी राजनीतिक विरोधियों के साथ इस तरह का क्रूर व्यवहार नहीं किया गया।
 

विज्ञापन
maharashtra Shiv Sena leader Sanjay Raut meets NCP Anil Deshmukh
राज्यसभा सांसद संजय राउत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अनिल देशमुख दो दिन पहले जेल से जमानत पर रिहा हो गए। देशमुख करीब एक साल से ज्यादा जेल में रहे। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अनिल देशमुख से मुलाकात की। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने जमानत देने वाले आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार 
मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में देशमुख को जमानत देने के अपने आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण राज्य के उनके मुंबई की आर्थर रोड जेल से जमानत पर रिहा हो गए। 
विज्ञापन


राउत ने कहा कि देशमुख निर्दोष हैं
संजय राउत ने कांग्रेस नेता से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, देशमुख निर्दोष हैं। उनकी तरह केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के कारण मैंने भी अन्याय सहा है। इससे पहले कभी भी राजनीतिक विरोधियों के साथ इस तरह का क्रूर व्यवहार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए थे संजय राउत
राउत को एक अगस्त को मुंबई के उपनगरीय गोरेगांव में एक चॉल के पुनर्विकास से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था और नौ नवंबर को जमानत पर रिहा किया गया था। अदालत ने मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय की खिंचाई की थी और राउत की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया था।


पुलिस अधिकारी से पैसा वसूलने का आरोप 
देशमुख पर मुंबई में रेस्तरां और बार से पुलिस अधिकारियों से पैसे वसूलने का आरोप लगा है। वह उस दौरान उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार में राज्य के गृह मंत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed