फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Shiv Sena Crisis: Sanjay Raut Tweets amid Eknath Shinde Forms New national Committee

Sanjay Raut: सांप के खौफ से जंगल नहीं छोड़ा करते...,शिवसेना पर कब्जे की तैयारी के बीच संजय राउत का तंज

Tue, 19 Jul 2022 10:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 19 Jul 2022 10:16 AM IST
सार

उद्धव ठाकरे इन दिनों शिवसेना पर कंट्रोल के लिए जूझ रहे हैं। वह और उनकी पार्टी बीच मझधार में फंसी हुई है। इस बीच एकनाथ शिंदे ने शिवसेना पर कब्जे की ओर अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Maharashtra Shiv Sena Crisis:  Sanjay Raut Tweets amid Eknath Shinde Forms New national Committee
संजय राउत - फोटो : Social media

विस्तार

उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र की सत्ता से बेदखल करने के बाद एकनाथ शिंदे ने शिवसेना पर कब्जे की ओर अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। बीते सोमवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने पुरानी कमेटी को बर्खास्त कर नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस बीच संजय राउत ने किसी का नाम न लेते हुए एकनाथ शिंदे पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शायराना अंदाज में लिखा है कि "फन कुचलने का हुनर भी सीखिए, सांप के खौफ से जंगल नहीं छोड़ा करते।" इस ट्वीट के अंत में उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में 'जय महाराष्ट्र!!' भी लिखा। 

विज्ञापन


दरअसल, उद्धव ठाकरे इन दिनों शिवसेना पर कंट्रोल के लिए जूझ रहे हैं। वह और उनकी पार्टी बीच मझधार में फंसी हुई है। पहले ही 55 में से 40 विधायक पार्टी छोड़कर जा चुके हैं। इसके अलावा पार्षदों ने भी बागवत कर दी है। वहीं सांसदों के भी शिंदे गुट के संपर्क में होने की खबर है। 
विज्ञापन


आप हमें ही बर्खास्त कर रहे हैं 
इससे पहले सांसद संजय राउत ने शिंटे गुट पर तंज कसा था। उन्होंने कहा, "शिवसेना से टूटे हुए लोगों के गुट ने शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बना ली और हमारी कार्यकारिणी को बर्खास्त कर दिया...आप लोग (एकनाथ शिंदे गुट) टूट कर अलग चले गए। 20 तारीख से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी कि आप विधायक रहेंगे या नहीं और आप हमें ही बर्खास्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे गुट की बैठक में 14 सांसदों ने लगाई ऑनलाइन हाजिरी
सोमवार को होटल ट्राईडेंट में हुई शिंदे गुट के विधायकों की बैठक में शिवसेना के 14 सांसदों ने भी ऑनलाइन हिस्सा लिया। शिवसेना के कुल 18 सांसद हैं जिसमे से 14 के शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि दक्षिण-मध्य मुंबई के सांसद राहुल शेवाले लोकसभा में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता बनाए जा सकते हैं। वहीं, भावना गवली को मुख्य सचेतक नियुक्त किया जा सकता है। उद्धव ठाकरे ने हाल में ही भावना गवली को इस पद से हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed