फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Sharad Pawar love for Pakistan said common man there is not our opponent BJP Slam NCP Chief Latest News Update

महाराष्ट्र: शरद पवार का जागा पाकिस्तान प्रेम, कहा- वहां का आम आदमी हमारा विरोधी नहीं 

Fri, 13 May 2022 08:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 13 May 2022 08:24 PM IST
सार

पवार ने एक वाकया सुनाया कि जब वह क्रिकेट टीम को लेकर कराची गए थे, तो मैच समाप्त होने के बाद सभी एक रेस्तरां में पहुंचे। जब बिल देने लगे तो रेस्तरां मालिक ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और कहा कि आप तो हमारे मेहमान हैं।    

विज्ञापन
Maharashtra: Sharad Pawar love for Pakistan said common man there is not our opponent BJP Slam NCP Chief Latest News Update
शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने गुरुवार को आम पाकिस्तानियों की मेहमाननवाजी की तारीफ  की। साथ ही पवार ने कहा कि आम पाकिस्तानी हमारा विरोधी नहीं है। पुणे में ईद मिलन के एक कार्यक्रम में पवार ने कहा कि उनका व्यक्तिगत अनुभव है कि आम पाकिस्तानी हमारा विरोधी नहीं है, जिन्हें राजनीति करनी है और सेना के साथ मिलकर सत्ता पर काबू रखना है, वे ही संघर्ष और नफरत का माहौल बनाए रखना चाहते हैं। लेकिन वहां अधिकतर लोग यही सोचते हैं कि कैसे शांति कायम रहे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में वह जब भी पाकिस्तान गए, गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। गलत नेतृत्व को लेकर अपनी चिंता जताते हुए पवार ने कहा कि बहुत से पाकिस्तानियों के भारत में रिश्तेदार हैं। वे उनसे मिलने के लिए परेशान हैं, लेकिन अगर नेतृत्व ठीक नहीं है तो कुछ भी हो सकता है। 
विज्ञापन


कराची में रेस्तरां मालिक ने नहीं लिए थे पैसे
पवार ने एक वाकया सुनाया कि जब वह क्रिकेट टीम को लेकर कराची गए थे, तो मैच समाप्त होने के बाद सभी एक रेस्तरां में पहुंचे। जब बिल देने लगे तो रेस्तरां मालिक ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और कहा कि आप तो हमारे मेहमान हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने शेयर किया पवार का भाषण, हिंदू से नफरत करने वाला बताया
राकांपा की युवा शाखा के एक नेता ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस के साइबर सेल से संपर्क कर भाजपा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा ने बुधवार को भाषण का एक छोटा वीडियो ट्वीट कर दावा किया था कि नास्तिक शरद पवार हमेशा से हिंदू धर्म से नफरत करते हैं। अगर पवार ने हिंदू धर्म, जातिवाद और देवताओं का अपमान न किया होता, तो आज वे इतने बड़े नेता नहीं बने होते। इस उम्र में आप पर जो जंचे वही बयान दीजिए पवार साहब! एनसीपी की युवा शाखा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सूरज चव्हाण ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि ट्विटर पर इस तरह के गुस्से वाले वीडियो को साझा करके समुदायों में विभाजन पैदा करने और कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed