फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Sachin vaze applied for reinstatement in the police service for Anil Deshmukh says during ED interrogation

महाराष्ट्र: देशमुख के कहने पर सचिन वाजे ने लगाई थी पुलिस सेवा में बहाली की अर्जी, ईडी की पूछताछ में उगला राज

Sat, 05 Feb 2022 10:20 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Sat, 05 Feb 2022 10:20 PM IST
सार

सचिन वाजे ने ईडी के सामने यह भी कबूल किया कि अनिल देशमुख ने उसे मुंबई के बार और रेस्टोरेंट से 100 करोड़ की वसूली के काम में लगाया था।

विज्ञापन
Maharashtra Sachin vaze applied for reinstatement in the police service for Anil Deshmukh says during ED interrogation
सचिन वाजे - फोटो : PTI

विस्तार

रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटक कार और उस कार के मालिक मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने बड़ा राज उगला। उसने पूछताछ के दौरान ईडी को बताया कि उसका निलंबन रद्द कर पुनर्बहाली के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ही गृह विभाग में आवेदन देने के लिए कहा था। वाजे के इस खुलासे से अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

वाजे ने किए कई बड़े खुलासे

ईडी की पूछताछ में वाजे ने बताया है कि अनिल देशमुख ने बहाली के लिए दो करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन उसने असमर्थता जताई। इसके बाद भी देशमुख ने निलंबन रद्द करने की अपील की एक अर्जी देने को कहा। देशमुख ने उससे कहा था कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार समेत वरिष्ठ अधिकारी नाराज हैं, लेकिन वह उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे। इसके बाद मुंबई के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को सचिन वाजे का निलंबन रद्द करने का आदेश दिया गया और सचिन वाजे की मुंबई के सबसे अहम सीआईयू का प्रमुख बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीआईयू में नियुक्ति के बाद उसे बड़े-बड़े केस दिलवाए गए। इससे मुंबई में वसूली का धंधा शुरू हो गया। अहम बात यह है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने भी ईडी के सामने इसी तरह की बातें कबूल की हैं।

विज्ञापन

देशमुख ने वाजे को वसूली में लगाया

सचिन वाजे ने ईडी के सामने यह भी कबूल किया कि अनिल देशमुख ने उसे मुंबई के बार और रेस्टोरेंट से 100 करोड़ की वसूली के काम में लगाया था। इसके बाद वाजे ने दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 के बीच देशमुख को उनके पीए कुंदन शिंदे के माध्यम से 4.70 करोड़ रुपये पहुंचाए थे। कुछ दिन पहले यह भी खुलासा हुआ कि ईडी की पूछताछ में ही राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने भी कहा कि अनिल देशमुख उन्हें पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए अनधिकृत सूची देते थे। अनिल देशमुख उस वक्त गृहमंत्री थे। इस लिहाज से वह पद और कद में वरिष्ठ थे, इसलिए वह देशमुख की बातों को मान लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed