फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra RPF personnel rescues woman after fall from moving train in Gondia

Maharashtra: प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच फंसने वाली थी महिला, आरपीएफ जवान ने जान पर खेलकर बचाई जान

Fri, 19 Aug 2022 09:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 19 Aug 2022 09:22 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि रात की ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ कर्मी प्रमोद कुमार ने तेजी से छलांग लगाई और महिला को बचाया। यह घटना सीसीटी कैमरों में भी रिकॉर्ड हो गई। 

विज्ञापन
Maharashtra RPF personnel rescues woman after fall from moving train in Gondia
गोंदिया रेलवे स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के गोंदिया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरी एक महिला को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सतर्क जवानों ने बचाया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


गलती से दूसरी ट्रेन में चढ़ गई थीं महिला
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी पंकज चुघ ने कहा कि घटना 16 अगस्त की रात की है, जब महिला समता एक्सप्रेस में सवार हुई और जैसे ही ट्रेन रवाना हुई, उसे एहसास हुआ कि वह गलत ट्रेन में सवार हो गई और जल्दबाजी में कूद गई। 
विज्ञापन

 
उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद महिला गिर गई और प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच फंसने वाली थी। 
 
सीसीटी कैमरों में कैद हुई घटना
अधिकारी ने बताया कि रात की ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ कर्मी प्रमोद कुमार ने तेजी से छलांग लगाई और महिला को बचाया। यह घटना सीसीटी कैमरों में भी रिकॉर्ड हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेल मंत्रालय ने की तारीफ
रेल मंत्रालय ने घटना का एक वीडियो ट्वीट किया है और सतर्कता के लिए आरपीएफ कर्मियों की सराहना की और यात्रियों से चलती ट्रेन में न चढ़ने-उतरने की अपील की। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed