फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Restaurants can start from October, Chief Minister holds meeting with hotel organizations

महाराष्ट्रः अक्टूबर से शुरू हो सकते हैं रेस्टोरेंट, मुख्यमंत्री ने की होटल संगठनों के साथ बैठक

Mon, 28 Sep 2020 08:11 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 28 Sep 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Restaurants can start from October, Chief Minister holds meeting with hotel organizations
बार - फोटो : सांकेतिक

कोरोना संकट से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में अनलॉक के साथ ही दुकान और मॉल खुल गए हैं, लेकिन रेस्टोरेंट अब भी बंद है। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को संकेत दिया कि अक्तूबर से रेस्टोरेंट भी शुरू किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए दिशा निर्देश तैयार कर संबंधित लोगों के भेजे गए हैं। इस पर जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने होटल-रेस्टोरेंट प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुंबई के अलावा नागपुर, औरंगाबाद, पुणे रेस्टोरेंट संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी कोरोना रोकने के लिए कोई दवा या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसलिए हमें बेहद सावधानी रखने की जरुरत है।
विज्ञापन


लेकिन आर्थिक कठिनाईंयों को देखते हुए एक-एक कर सब कुछ खोला जा रहा है। कई व्यवसाय बंद होने से सरकार को राजस्व नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। ठाकरे ने कहा कि रेस्टोरेंट संचालकों को अपने ग्राहकों के प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी। रेस्टोरेंट के लिए एसओपी तैयार किया गया है। लेकिन रेस्टोरेंट खोलने पर सभी जरूरी सावधानी रखनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने कहा कि सभी रेस्टोरेंट व्यवसायी एक बार फिर बैठक आयोजित कर एसओपी को फाइनल करें। होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ वेस्टन इंडिया (एचआरएडब्लूआई) के अध्यक्ष शेरी भाटिया ने उम्मीद जताई है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह से रेस्टोरेंट खुल जाएंगे।

रेस्टोरेंट के साथ खुलेंगे बार

एचआरएडब्लूआई के अध्यक्ष शेरी भाटिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकरे ने हमें आश्वासन दिया है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दे दी जाएगी। होटल के साथ ही, बीयर बार को भी खोलने की अनुमति होगी। हालांकि उसके बारे में अलग से चर्चा नहीं हुई है। क्योंकि सभी बार में रेस्टोरेंट होता ही है। भाटिया ने बताया कि मुख्यमंत्री 6 महीने के एक्साइज लाइसेंस फीस में छूट देने के लिए तैयार हैं। साथ ही, एक्साइज लाइसेंस फीस की पहली किस्त भरने की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ाई गई है।   

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed