फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra reports 4024 new COVID19 cases 3028 recoveries and 2 deaths in the last 24 hours Coronavirus Vaccination All Update

Maharashtra Corona: महाराष्ट्र में कोरोना के 4024 नए केस, BA.5 वैरिएंट के भी चार मामले सामने आए

Wed, 15 Jun 2022 10:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 15 Jun 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra reports 4024 new COVID19 cases 3028 recoveries and 2 deaths in the last 24 hours Coronavirus Vaccination All Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4024 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3028 मरीज ठीक हुए और दो मरीजों की मौत भी हुई है। सक्रिय मामले 19,261 हैं। बताया जा रहा है कि यहां बीजे मेडिकल कॉलेज पुणे की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में बीए.5 वैरिएंट के 4 मरीज सामने आए हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में पिछले दिन की तुलना में 36 फीसदी अधिक मामले सामने आए हैं। राज्य में मंगलवार को कोरोना के 2,956 मामले मिले थे और चार मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पुणे से बीए.5 स्वरूप से संक्रमण के चार नए मामले आए हैं और संक्रमितों की उम्र 19 से 36 साल के बीच है।
विज्ञापन


आधिकारिक बयान के अनुसार, इन चारों मरीजों ने 26 मई से नौ जून के बीच कोविड जांच कराई थी और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। विभाग ने कहा कि इस समय राज्य में कोरोना वायरस के 19,261 उपचाराधीन मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में  करीब 2300 नए मामले आए
मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,293 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई। मुंबई में 23 जनवरी के बाद से एक दिन में आए यह सर्वाधिक मामले हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के बुलेटिन के अनुसार, इन अतिरिक्त मामलों के साथ मुंबई में कोविड-19 अब तक आए मामलों की संख्या बढ़कर 10,85,882 हो गई। महानगर में अबतक 19,576 मरीजों की महामारी से जान गई है। मुंबई में लगभग पांच महीने के बाद दैनिक मामलों की संख्या दो हजार के पार गई है।


तमिलनाडु में कोरोना के मामले बढ़े
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक चेन्नई नगर निगम के दफ्तर में हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, तमिलनाडु में कोरोना के नए मामलों ने 300 का आंकड़ा पार कर लिया है और मंगलवार को राज्य में 332 पाजिटिव केस दर्ज किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed