{"_id":"5f26e60f2dbcee5b121ac322","slug":"maharashtra-reported-9509-covid-19-cases-and-260-deaths-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः एक दिन में कोरोना के 9509 नए मामले, बीते 24 घंटे में 260 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः एक दिन में कोरोना के 9509 नए मामले, बीते 24 घंटे में 260 की मौत
Sun, 02 Aug 2020 09:43 PM IST
मुकेश कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
महाराष्ट्र में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को एक दिन में 9,509 नए संक्रमित सामने आए और बीते 24 घंटे में 260 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मरीजों के संक्रमित होने के साथ ही मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। रविवार को जितने नए संक्रमित मिले उससे ज्यादा 9,926 रोगी स्वस्थ हुए।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल 4,41,228 लोग कोरोना संक्रमित हुए है जिसमें से अब तक 2,76,809 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह राज्य में रिकवरी दर 62.74 फीसदी हो गई है जबकि मृत्युदर 3.53 फीसदी है। राज्य में अब तक कोरोना से 15,576 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल 9,25,269 होम क्वरंटीन और 37,944 लोग संस्थागत क्वंरटीन है। आंकड़ों के अनुसार राज्य में संस्थागत क्वरंटीन लोगों की संख्या भी धीरे-धीरे कम हो रही है।
विज्ञापन
मुंबई में 49 की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार को 49 की मौत हुई जबकि 1105 नए मरीज सामने आए। मुंबई में अब तक कुल 1,16,436 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से 88,299 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, मृतकों की संख्या 6,447 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 21,394 है।
विज्ञापन
मुंबई की तूलना में ठाणे और पुणे में अधिक है कोरोना का कहर
मुंबई की तूलना में ठाणे और पुणे में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुंबई सटे ठाणे जिले में 96,120 कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें से 61,516 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 2674 लोगो की जान जा चुकी है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 31,929 है। पुणे में संक्रमितों का आंकड़ा 94,911 हो गई है जिसमें से 48,481 लोग स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 44,204 है और अब तक 2226 की मौत हो चुकी है।