फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Rat found in food at a Mumbai hotel, man falls ill; FDA suspends license.

महाराष्ट्र: मुंबई के होटल में खाने में मिला चूहा, शख्स की बिगड़ी तबीयत; एफडीए ने सस्पेंड किया लाइसेंस

Wed, 30 Sep 2026 10:13 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 30 Sep 2026 10:13 AM IST
सार

मुंबई के बोरीवली वेस्ट स्थित राधाकृष्ण होटल में डोसे में चूहा मिलने का दावा किया गया है। शख्स ने कुछ निवाले खाने के बाद चूहा देखने और उल्टी होने की शिकायत की। पुलिस ने मामला एफडीए को भेजा। जांच के बाद एफडीए ने होटल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
Maharashtra Rat found in food at a Mumbai hotel, man falls ill; FDA suspends license.
महाराष्ट्र एफडीए का बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों के मौसम में महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की ओर से खाने-पीने की जगहों और डेयरियों के खिलाफ राज्य भर में कार्रवाई की जा रही। इसी बीच, मुंबई के बोरीवली वेस्ट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां राधाकृष्ण होटल में परोसे गए डोसे में कथित तौर पर एक चूहा मिला। इस कार्रवाई का नेतृत्व एफडीए प्रमुख तुकाराम मुंडे कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
जानकारी के अनुसार, अमित त्रिवेदी अपने दो भाइयों और बेटे के साथ साउथ इंडियन खाना खाने के लिए होटल गए थे। उन्होंने मैसूर मसाला डोसा ऑर्डर किया। त्रिवेदी का दावा है कि कुछ निवाले खाने के बाद उन्हें डोसे में एक छोटा चूहा दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि यह देखकर त्रिवेदी बुरी तरह घबरा गए और उन्हें उल्टी होने लगी। इसके बाद उन्होंने बोरीवली पुलिस से संपर्क किया और उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

 


पुलिस ने क्या बताया? 
बोरीवली पुलिस स्टेशन की सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पुष्पालता मंडले ने बताया कि पुलिस ने शिकायत एफडीए को भेज दी थी, जिसके बाद विभाग ने होटल के खिलाफ कार्रवाई की। मामले की आगे जांच चल रही है। एफडीए के एक अधिकारी ने बताया कि राधाकृष्ण होटल का लाइसेंस फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।

महाराष्ट्र एफडीए ने की कार्रवाई
सोमवार को महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने मुंबई के मशहूर ईरानी कैफे और रेस्टोरेंट 'क्यानी एंड कंपनी' का 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (FSSAI) लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। एफडीए  चीफ तुकाराम मुंढे की अगुवाई में हुई जांच में कैफे के खाना बनाने और स्टोर करने की जगहों पर साफ-सफाई से जुड़ी कई कमियां पाई गईं। जांच टीम को वहां चूहों की गंदगी, जिंदा मक्खियां और मरे हुए कॉकरोच मिले, साथ ही परिसर में बिल्लियां भी घूमती दिखीं। एक रेफ्रिजरेटर के अंदर काफी मात्रा में खून भी जमा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed